Shravasti News: इंडिया गठबंधन का आयोजित हुआ समन्वय समिति की बैठक, चुनाव प्रचार पर जोर

Shravasti News: इण्डिया गठबन्धन के प्रत्याशी चौधरी रामशिरोमणि वर्मा ने कहा कि आप सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का यह उत्साह बता रहा है कि श्रावस्ती लोकसभा हम लोग लाखों वोटों जितने जा रहे है।

Update: 2024-05-16 15:36 GMT

Shravasti News (Pic:Newstrack)

Shravasti News: निर्वतमान सांसद राम सिरोमणि वर्मा के बौद्ध स्थली श्रावस्ती स्थिति कटरा गांव सभा सांसद निवास पर आगामी लोकसभा चुनाव मतदान में सफलता को लेकर इंडिया गठबंधन की समन्वय समिति की बैठक हुई। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डेय सहित इण्डिया गठबन्धन के सभी दलों के पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल रहे हैं। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अविनाश पांडेय ने कहा कि आज हिन्दुस्तान का संविधान व लोकतन्त्र दोनों खतरे में है। ऐसी स्थिति में हम सब की जिम्मेदारी बनती है कि इण्डिया गठबन्धन के लक्ष्य को प्राप्त करने व देश के संविधान को बचाने के लिए इन बचे चुनावी दिनों में अपनी पूरी ताकत के साथ इण्डिया गठबन्धन के प्रत्याशी चौधरी रामशिरोमणि वर्मा को जीता कर इण्डिया गठबन्धन के शीर्ष नेतृत्व राहुल गांधी व अखिलेश के हाथो को मजबूत करें।

उन्होंने कहा कि देश में बेरोजगारी आज युवाओं की जान ले रही है। इण्डिया गठबन्धन की सरकार बनते ही इस समस्या को पूरी तरह से समाप्त कर दिया जायेगा। कहा कि हिन्दुस्तान का किसान पूरी तरह से कर्ज केे तले दबा हुआ है। उसके कर्ज की माफी भी की जायेगी। महिलाओ को 8500 सौ रूपये साल के 1 लाख रूपये देने का काम इण्डिया गठबन्धन की सरकार बनते ही शुरू कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि हम लोग पूरी तरह से एक जुट होकर इस प्रकार से यहा चुनाव में डटे है। कि पूरी दुनिया में पता चल जाये कि हिन्दुस्तान में इण्डिया गठबन्धन की सरकार बन रही है।

इस दौरान इण्डिया गठबन्धन के प्रत्याशी चौधरी रामशिरोमणि वर्मा ने कहा कि आप सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का यह उत्साह बता रहा है कि श्रावस्ती लोकसभा हम लोग लाखों वोटों जितने जा रहे है। साथ ही उन्होंने कहा कि हमें पूरी सतर्कता के साथ भाजपा के षडयन्त्र को फेल करते हुए हमे हर बूथ पर ताकत के साथ रहना है। कार्यक्रम में कांग्रेस महासचिव नकुल दूबे ने कहा कि आप लोगों के उत्साह के बाद लगता है कि इंडिया एलायंस बीजेपी को आसानी से हरा देगा।

इस मौके पर पूर्व सांसद विनय पाण्डेय, अरशद खुर्शीद, त्रिलोकनाथ तिवारी, अनुज सिंह, मो0 असलम खान, सदगुरू प्रसाद आर्य, अवधेश पाल सिंह, दीपेन्द्र सिंह, देंवेन्द्र पाण्डेय, इश्तियाक अहमद खान, चौधरी कुवर, विनय मिश्रा, संतोष शुक्ला, हामिद खलीलुल्ला, सपा जिलाध्यक्ष सर्वजीत यादव, यदुनाथ यादव, फरीद कुरैशी, संतोष तिवारी, मो0 अहमद, छैलू गुप्ता, अरमान वर्मा विधायक प्रतिनिधि भिनगा, यशोदानन्द शर्मा, देवतादीन भारती समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षती कांग्रेस की जिलाध्यक्ष मो0 नसीम चौधरी ने किया है।

Tags:    

Similar News