Shravasti News: जरूरतमंद लोगों तक पहुंची केंद्र सरकार की योजनाएं: कमलेश मिश्रा

Shravasti News: आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा मुख्यालय भिनगा श्रावस्ती में पार्टी की बैठक हुई। बैठक में चुनावी रणनीतियों को धार देने पर चर्चा की गई।

Update: 2024-04-13 10:33 GMT

बैठक में उपस्थित मुख्य अतिथि। (Pic: Newstrack)

Shravasti News: भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई द्वारा नुक्कड़ सभा अभियान को धार देने एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को इसके लिए प्रशिक्षित करने के मद्देनजर शनिवार को भाजपा मुख्यालय भिनगा में जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सदस्य विधान परिषद पदेमसेन चौधरी, लोकसभा प्रभारी अवधेश श्रीवास्तव तथा लोकसभा संयोजक शंकर दयाल पाण्डेय मौजूद रहे हैं। कार्यशाला की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष उदय प्रकाश त्रिपाठी ने किया।

सरकार कर रही जरूरतमंदों की मदद

शनिवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय भिनगा में आयोजित नुक्कड़ सभा अभियान की जिला कार्यशाला में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनायें सीधे जरूरतमंद लोगों तक पहुंची हैं। जनहित में चलायी जा रही योजनाओं को सीधे जनता तक पहुंचा कर सरकार ने जनता से अपना वादा पूरा किया। उन्होंने कहा कि अकेले उत्तर प्रदेश में 7 करोड़ से ज्यादा परिवारों को लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि हमें गर्व के साथ जनता के बीच जाकर सरकार के कार्यों  को बताते हुए अपनी लोकसभा जीतकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाकर केन्द्र में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनानी है।


देश को विश्व में मिली गरिमा

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आज देश के अन्दर जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में बल्कि वैश्विक मंच पर भी भारत की गरिमा में उपलब्धि हुई है। नुक्कड़ सभा में जाने वाले वक्ताओं को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने कहाकि नुक्कड़ सभा के माध्यम युवाओं, महिला, कृषि, स्वास्थ्य, गांव, गरीब, श्रमिकों, इंफ्रास्ट्रक्चर सहित देश की सुरक्षा, देश के संस्कृति और स्वाभिमान के लिए किए कार्यों को जन जन को बताना है। विशिष्ट अतिथि सदस्य विधान परिषद पदमसेन चौधरी ने कहा कि आज पूरा देश कह रहा फिर एक बार मोदी सरकार जिसका एक मात्र कारण है कि मोदी सरकार ने अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं।


आत्मनिर्भर भारत को मिली ऊंचाई

जिला कार्यशाला का समापन करते हुए जिलाध्यक्ष उदय प्रकाश त्रिपाठी ने कहाकि भारत विगत 10 वर्षों में एक आत्मनिर्भर भारत की ऊंचाई प्राप्त कर चुका है और आज प्रधानमंत्री मोदी के विजन के अनुरूप एक नई पहचान के साथ विकसित भारत का संकल्प अवश्य पूरा होगा। जिला कार्यशाला में लोकसभा प्रभारी अवधेश श्रीवास्तव, लोकसभा संयोजक शंकर दयाल पाण्डेय ने भी संबोधित किया। जिला कार्यशाला में जिला महामंत्री दिवाकर शुक्ला, रमन सिंह, महेश मिश्रा ओम, पूजा पाण्डेय, अरुण पाण्डेय, अमित सिंह, शिवम जायसवाल, दिनेश सिंह, प्रहलाद शुक्ला, दिनेश आर्य, गीता गुप्ता, सरिता सिंह, अनिल मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी संजू तिवारी, नेकराम पाण्डेय, ज्ञान वर्मा सहित नुक्कड़ सभा अभियान में लगे पदाधिकारी व कार्यकर्ता, जिला पदाधिकारी, गिलौला मण्डल अध्यक्ष यज्ञराम मिश्र, संतोष पाठक, दूधनाथ शुक्ल, मनोज तिवारी, सर्वेश मिश्र, हरिओम तिवारी, गिरीश तिवारी और, शक्तिकेन्द्र संयोजक, प्रभारी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News