Shravasti News: प्रभारी मंत्री के प्रथम आगमन पर जोरदार स्वागत, नितिन अग्रवाल ने किये ये काम

Shravasti News: जनपद श्रावस्ती के नवनियुक्त प्रभारी मंत्री का जनपद में प्रथम आगमन हुआ। इस दौरान जिले के जिलाध्यक्ष, जनप्रतिनिधियों सहित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

Update:2024-10-02 19:50 IST

Shravasti News  (Pic- NewsTrack)

Shravasti News: भारतीय जनता पार्टी जनपद श्रावस्ती के नवनियुक्त प्रभारी मंत्री का जनपद में प्रथम आगमन हुआ। इस दौरान जिले के जिलाध्यक्ष, जनप्रतिनिधियों सहित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।बुधवार को जनपद श्रावस्ती के नवनियुक्त प्रभारी मंत्री राज्यमंत्री स्वत्रंत प्रभार नितिन अग्रवाल का जिले में आगमन हुआ। जिलाध्यक्ष उदय प्रकाश त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा व विधायक श्रावस्ती राम फेरन पाण्डेय द्वारा कार्यकर्ताओ सहित रत्नापुर बॉर्डर पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस के बाद रास्ते मे जगह जगह कार्यकर्ताओं ने अपने नए प्रभारी मंत्री का स्वागत किया।

प्रथम आगमन के दौरान प्रभारी मंत्री द्वारा कलेक्ट्रट सभागार में जिले के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों व कानून व्यवस्था पर बैठक की। उसके बाद एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत हरिहपुर रानी के चहलवा वृक्षारोपण किया।विभिन्न कार्यक्रमों के बाद प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल द्वारा भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष उदय प्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिले चल रहे सदस्यता अभियान 2024 की समीक्षा बैठक की गई।

इस दौरान जिले के विभिन्न मंडलों में सम्पन्न हुई सदस्यता की जानकारी लेते हुए सदस्यता अभियान को गति देने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये। समीक्षा बैठक का संचालन जिला सदस्यता प्रमुख जिला महामंत्री दिवाकर शुक्ला ने किया। समीक्षा बैठक के बाद अपने तय कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री द्वारा जिले के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से भेंट व परिचय किया।

Tags:    

Similar News