वाराणसी में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन ओवरब्रिज का शटरिंग गिरी

इस हादसे में एक मजदूर घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि हादसे में 3 तीन अन्य लोग भी घायल हो गए हैं। वहीं इस हादसे को लेकर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

Update: 2023-08-02 08:05 GMT

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से सेतु निर्माण निगम की लापरवाही एक बार फिर से सामने आई है। शुक्रवार को दोपहर में कैंट स्‍टेशन के सामने निर्माणधीन फ्लाईओवर की शटरिंग गिरने से अफरा तफरी मच गई। घटना में 2 लोग जख्मी हो गए, जिसमें सेना का एक जवान भी शामिल है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

धड़ाधड़ गिरने लगी लोहे की प्लेटें

तकरीबन साढ़े तीन बजे पुल पर काम चल रहा था, तभी अचानक ऊपर से लोहे की प्लेटें गिरने लगी। इसके चपेट में आने से 2 लोग जख्मी हो गए। प्लेट गिरने से राहगीरों में अफरा तफरी का माहौल बन गया। हालांकि जिस वक्त हादसा हुआ मौके पर भीड़ कम थी। आवाजाही को रोका नहीं गया था।

हादसों से नहीं लिया सबक

सेतु निर्माण की लापरवाही की ये पहली घटना नहीं है। इसके पहले 16 मई 2018 को फ्लाईओवर का बीम गिरने से 15 लोगों की मौत हो गई थी जबकि कई लोग जख्मी हुए थे। इस घटना में भी सुरक्षा के व्‍यापक इंतजाम नहीं किए गए। इसके चलते एक बार फिर हादसा हो गया। सेतु निर्माण की ओर सुरक्षा की दृ‍ष्टि से टीआरबी के जवानों की डयूटी लगाई गई लेकिन यातायात जारी ही रहा।

ये भी पढ़ें— भाजपा में शामिल हुए सिंधिया! यहां देखें सबूत

बता दें कि सेतु निगम की बड़ी लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। 15 मई 2018 में इसी ओवर ब्रिज के दो स्पेन गिरने से 15 लोगो की मौत हो चुकी है, और कई लोग घायल भी हुए थे।

ये भी पढ़ें— प्राकृतिक आपदा के बीच भाजपा और जदयू के नेताओं में जुबानी जंग की बाढ़

बता दें कि आज पीएम मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की शिखर वार्ता तमिलनाडु के महाबलीपुरम में हो रही है।

Tags:    

Similar News