Siddharthnagar News: सांसद जगदम्बिका पाल ने बाढ़ पीड़ितों को वितरित की राहत धनराशि, बोले- लोगों को कोई समस्या न होने पाए

Siddharthnagar News: बाढ़ से क्षतिग्रस्त 3 आंशिक पक्का मकान पर 6500 रुपए की दर से 19500 वितरित किया गया है। बाढ़ से क्षतिग्रस्त 5 आंशिक कच्चा मकान पर 4000 रूपए की दर से 20000 वितरित किया गया है।

Report :  Intejar Haider
Update: 2024-08-04 12:26 GMT

सांसद जगदम्बिका पाल ने बाढ़ पीड़ितों को वितरित की राहत धनराशि, बोले- लोगों को कोई समस्या न होने पाए: Photo- Newstrack

Siddharthnagar News: बाढ़ प्रभावित व्यक्तियों को राहत धनराशि वितरण कार्यक्रम जनप्रतिनिधि एवं डीएम की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर सांसद जगदम्बिका पाल ने आये हुए बाढ़ प्रभावित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस जनपद में बाढ़ आ जाती है। बाढ़ आने से पहले मुख्यमंत्री ने बस्ती मण्डल के सभी जनपदों की बाढ़ की तैयारियों के संबध में बैठक की और समय से पूर्ण करने का निर्देश दिया था। प्रशासन द्वारा बाढ़ आने से पूर्व सभी तैयारियां कर ली गयी थीं । बाढ़ आने पर आप लोगों के बीच में जनप्रतिधि एवं प्रशासन लगातार बना रहा। कोई समस्या नही होने पाई।


बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत सामग्री की हुई व्यवस्था

नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि जनपद सिद्धार्थनगर तराई व नेपाल से लगा हुआ है जिससे यहां पर बाढ़ की समस्या बनी रहती है। बाढ़ से प्रभावित लोगों को प्रशासन द्वारा तत्काल राहत सामग्री की व्यवस्था की गयी। डीएम को निर्देश देते हुए कहा कि जनपद के कुछ गांव छूट गये है जिनका सर्वे कराकर उन्हे भी राहत सामग्री/क्षतिग्रस्त फसलो का मुआवजा उपलब्ध कराये। विधायक जय प्रताप सिंह ने कहा कि बाढ़ आने से कई गांव प्रभावित हो जाते है। मुख्यमंत्री जी की विशेष नजर रहती है। मुख्यमंत्री लगातार समीक्षा करते रहते है। बाढ़ से पूर्व ही नाव की प्रशासन द्वारा व्यवस्था करा दिया गया था।

बैठक में डीएम डा. राजागणपति आर ने बताया कि जनपद के समस्त तहसीलो के कुल 350 ग्राम बाढ़ से प्रभावित थे तथा 143 ग्राम मैरूण्ड थे। बाढ़ के दौरान 3 जनहानि हुई है जिसमें मृतक परिवार के परिजन को 4 लाख रुपए कुल 12 लाख रुपए का भुगतान किया गया है। आकाशीय विद्युत 3 जनहानि हुई है जिसमें मृतक परिवार के परिजन को 4 लाख कुल 12.00 लाख रुपए का भुगतान किया गया है। डूबने से 25 जनहानि हुई है जिसमें मृतक परिवार के परिजन को 4 लाख कुल 1 करोड़ का भुगतान किया गया है।


बाढ़ पीड़ितों को दो गई धनराशि

बाढ़ से क्षतिग्रस्त 3 आंशिक पक्का मकान पर 6500 रुपए की दर से 19500 वितरित किया गया है। बाढ़ से क्षतिग्रस्त 5 आंशिक कच्चा मकान पर 4000 रूपए की दर से 20000 वितरित किया गया है। बाढ़ से क्षतिग्रस्त 10 झोपड़ी पर 8000 रुपए की दर से 80000 वितरित किया गया है। बाढ़ से क्षतिग्रस्त 10 बर्तन-कपड़ा पर 5000 रुपए प्रति बर्तन-कपड़ा की दर से 50000 रुपए वितरित किया गया है। इसके अलावा बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुई फसलों के लिए 19789 किसानों को धनराशि 95107809 रुपए वितरित किया गया है।

Tags:    

Similar News