Siddharthnagar News: सांसद जगदंबिका पाल ने कहा- विदेशों में बज रहा भारत का डंका, 2024 में फिर बनाएंगे सरकार

Siddharthnagar News: डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार से विदेशों में भारत के प्रधानमंत्री का डंका बज रहा है। आने वाले 2024 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण प्रचंड बहुमत से एक बार फिर सरकार बनाने जा रही है।

Update:2023-06-12 17:17 IST
सांसद जगदंबिका पाल ने कहा- विदेशों में बज रहा भारत का डंका, 2024 में फिर बनाएंगे सरकार: Photo- Newstrack

Siddharthnagar News: सोमवार को बांसी विधानसभा में संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक जय प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार की सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के शानदार नौ वर्ष पूर्ण हो जाने पर आम जनमानस में फिर से 2024 में मोदी के नेतृत्व में देश में भाजपा सरकार बनाने की ललक चल पड़ी है।

देश के नागरिक खुद को करते हैं गौरवान्वित महसूस

कार्यक्रम में डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार से विदेशों में भारत के प्रधानमंत्री का डंका बज रहा है। उससे पूरे देश के नागरिक अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। आने वाले 2024 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण प्रचंड बहुमत से एक बार फिर सरकार बनाने जा रही है। इस अवसर पर कार्यक्रम मे भाजपा जिला संयोजक कन्हैया पासवान ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कहा गया कि आगामी लोकसभा चुनाव से पहले बूथ स्तर पर पार्टी के संगठन को मजबूत बनाना है। यूपी की सभी 80 सीटें भाजपा जीतेंगी। कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही इस लक्ष्य की प्राप्ति होगी। इस दौरान कार्यकर्ताओं से कहा गया कि वो अपने-अपने क्षेत्रों में चुनावी तैयारियों में जुटे रहें।

इनकी रही उपस्थिति

कार्यक्रम में जिला महामंत्री विजयकांत चतुर्वेदी, जिला उपाध्यक्ष गौरी शंकर अग्रहरी, जिला मंत्री आनंद मणि त्रिपाठी, पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष फूलचंद जयसवाल, युवा मोर्चा के गौरव मिश्रा, अनुसूचित मोर्चा के डॉक्टर संजय गौतम, किसान मोर्चा के अजय शर्मा, अभय प्रताप सिंह, महिला मोर्चा की अनुपमा सिंह, प्रतिमा वर्मा, बजरंगी वर्मा, जगजीवन गौड़, संजय श्रीवास्तव, रविंद्र चौरसिया, दिवाकर मिश्र, जोखन प्रसाद, निखिल सिंह, घनश्याम जायसवाल, प्रिंस गुप्ता, प्रभाकर राय आदि भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उन्होंने नेताओं को आश्वस्त किया कि वो चुनावी तैयारियों में जी-जान से जुट गए हैं। कार्यक्रम का संचालन मंगल चौरसिया ने किया।

Tags:    

Similar News