Siddharthnagar News: सपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगे का अभियान, दिखाया देशभक्ति का जज्बा

Siddharthnagar News: तिरंगा यात्रा में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व सपा प्रत्याशी राम कुमार उर्फ चिन्कू यादव ने कहा कि देश सभी का है। हर नागरिक को घर पर तिरंगा लगाकर राष्ट्रीय एकता का परिचय देना चाहिए।

Update:2023-08-14 19:39 IST
(Pic: Newstrack)

Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज स्थित सपा कार्यालय से सपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नगर पंचायत क्षेत्र के कई चौराहों पर तिरंगा यात्रा निकालकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। घरों और चौराहों पर झंडे लगवाने के साथ ही लोगों में झंडे का वितरण भी किया गया। पूर्व सपा प्रत्याशी रामकुमार उर्फ चिंकू यादव की अगुवाई में तिरंगा यात्रा डुमरियागंज शहर स्थित सपा कार्यालय से मंदिर चौराहा होते हुए खीरा मंडी, तेलियाना मोहल्ला से कार्यालय पर आकर संपन्न हुई।

स्वतंत्रता दिवस पर देना चाहिए राष्ट्रीय एकता का परिचय

तिरंगा यात्रा में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व सपा प्रत्याशी राम कुमार उर्फ चिन्कू यादव ने कहा कि देश सभी का है। हर नागरिक को घर पर तिरंगा लगाकर राष्ट्रीय एकता का परिचय देना चाहिए। उन्होंने आजादी की 76वीं वर्षगांठ को ऐतिहासिक बनाने की अपील की। कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने घर पर तिरंगा झंडा फहराने के साथ ही आसपास के घर पर भी लगवाना है। इससे लोगों में देश के प्रति श्रद्धा बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि यात्रा का उद्देश्य लोगों के अंदर देशप्रेम की भावना जगाने का है।

तिरंगा यात्रा में इनकी रही सहभागिता

समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपनो देशप्रेम दिखाते हुए नगर पंचायत के विभिन्न मार्गों से तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान भारत माता की जय जैसे नारे कम सुनाई दिए, बाकी पूरा माहौल भाजपा की तिरंगा यात्रा जैसा ही रहा। रास्ते में जगह-जगह रूककर लोगों को तिरंगा बांटा गया। लोगों से अपील की गई कि वो इस स्वतंत्रता दिवस को यादगार बनाएं। कोई स्थान छूटना नहीं चाहिए, जहां तिरंगा लहराता नहीं दिखाई दे। पूरे सिद्धार्थनगर को तिरंगामय बनाने का संकल्प लिया गया। कहा गया कि स्वतंत्रता दिवस के दिन भी तिरंगा लहराने के बाद विभिन्न मार्गों पर प्रभातफेरी निकाली जाएगी। समाजवादी की तिरंगा यात्रा में रघुनंदन पांडे, सत्यनारायण यादव, वजीर हसन, सफायत अली, राजू, अवधेश सिंह, अज्जू सिंह, दिवाकर यादव, चिक्कू यादव, अखिलेश यादव, नफीस अहमद, नसीम, अनवर भाई आदि लोग शामिल हुए।

Tags:    

Similar News