Siddharth Nagar: प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर रोशनी से जगमग हुआ सिद्धार्थनगर, भवनों पर झंडे के साथ ही लगाए गए झालर

Siddharth Nagar News: मंदिरों में भजन कीर्तन के साथ ही कई जगह भंडारे का भी आयोजन किया गया। घरों में बज रहे मंगल गीत फिजा में भक्ति रस घोल रहे थे। हर किसी की जुबां पर बस रामलला की ही चर्चाएं चल रही है।

Report :  Intejar Haider
Update: 2024-01-21 13:51 GMT

Siddharth Nagar News (Pic:Newstrack)

Siddharth Nagar News: अयोध्या में रामलला के प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा सोमवार को होनी है, ऐसे में लोग अपने घरों के साथ ही प्रतिष्ठानों को सजाने में लगे हैं। वहीं लोग घरों पर झालर भी लगा रहे हैं। प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर घरों में प्रतिष्ठानों पर लगे झालरों की रोशनी से गलियां तक जगमग हो गई। रविवार की सुबह लोग घरों की साफ सफाई व झाडू लगाते नजर आए। ऐसा प्रतीत हो रहा है मानो छोटी दीपावली हो।

मंदिरों में भजन कीर्तन के साथ ही कई जगह भंडारे का भी आयोजन किया गया। घरों में बज रहे मंगल गीत फिजा में भक्ति रस घोल रहे थे। हर किसी की जुबां पर बस रामलला की ही चर्चाएं चल रही है। भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष संतोष अग्रहरी ने बताया की कल पूरे देश वासी अपने प्रभु श्रीराम के आने की खुशी में असली दिवाली मनाएंगे।बाजारों में भी रौनक देखने को मिली यहां सबसे अधिक श्री राम नाम लिखे पट्टका की खूब बिक्री हुई। इतना ही नहीं महिलाएं कल के लिए दियों की खरीदारी भी करती दिखी।

डुमरियागंज तहसील छेत्र के भटंगवा निवासी किरण अग्रहरी ने कहा कि लंबे समय के इंतजार के बाद मंदिर का निर्माण हो रहा तो पूरा ही हुआ। साथ ही प्रभु श्रीराम भी आ रहे है। उन्होनें कहा कि कल मनेगी असली दिवाली। बताती है कि इसके लिए उन्होंने काफी इंतजाम किया है। नगर पंचायत डुमरियागंज की रहने वाली गीता देवी, मनीषा, सोनम, कंचन, जान्हवी, किरण, अनीता आदि ने बताया कि सुबह से ही उनके यहां पूजा पाठ शुरू है। कल प्रभु श्री राम की आरती उतारने के साथ ही दिवाली भी वे मनाएंगी। उन्होंने कहा कि सही मायने में असली दिवाली कल है, क्योंकि हम सबके प्रभु श्री राम आ रहे है, घर को पूरी तरह से सजाया जा रहा है। इस सुखद पल का कई वर्षो से इंतजार था।

Tags:    

Similar News