Sitapur News: निर्माणाधीन रस्क फैक्टरी की शटरिंग गिरी, एक मजदूर की मौत, 8 घायल

Sitapur News: जनपद के बड़ा भारी गांव में निर्माणाधीन पराग रस्क फैक्ट्री की शटरिंग गिर गयी। जिसमें एक की दर्दनाक मौत हो गयी, जबकि 8 मजदूर घायल हो गये।

Report :  Sami Ahmed
Update: 2023-03-07 02:10 GMT
रस्क फैक्ट्री की शटरिंग गिरी

Sitapur News: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। जनपद के बारा भारी गांव में निर्माणाधीन पराग रस्क फैक्ट्री की शटरिंग गिर गयी। जिसमें एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गयी, जबकि 8 मजदूर घायल हो गये। शटरिंग गिरने से मौके पर चीख पुकार मच गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां कुछ मजदूरों का हालत गंभीर बतायी जा रही है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। 

जानकारी के मुताबिक सीतापुर के खैराबाद थानाक्षेत्र में टोल प्लाजा के निकट बारा भारी गांव में पराग रस्क फैक्ट्री का निर्माण कार्य चल रहा था। सोमवार शाम के करीब 8 बजे स्लैब डालने का काम चल रहा था। स्लैब डालने में दो दर्जने से अधिक मजदूर लगे हुए थे। इसी दौरान स्लैब अचानक गिर गयी। मलबे में आठ मजदूर और मिस्त्री दब गये। जिससे मौके पर चीख पुकार व अफरा तफरी मच गयी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और बचाव टीम ने मलबे में दबे मजूदरों को बाहर निकालने का बचाव कार्य शुरू किया। 

हादसे के एक घंटे बाद फैक्ट्री की गेट खोला गया: ग्रामीणों का आरोप

सीतापुर पुलिस ने बताया कि तीन जेसीबी लगाकार मलबा हटाकर उसके नीचे दबे मजदूरों को निकाला गया। हादसे में बड़ाभारी गांव निवासी अजय पुत्र शिवराम की मौत हो गई, जबकि 8 मजदूर घायल हो गये। सभी घायल मजदूरों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। दूसरी ओर ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि घटना के करीब एक घंटे तक फैक्ट्री का गेट नहीं खोला गया जिससे बचाव कार्य में देरी हुई है। पूरे मामले पर खैराबाद थानाध्यक्ष का कहना है कि स्लैब ढहने से एक मजदूर की मौत हो गयी है। घायलों की इलाज चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है।   

Tags:    

Similar News