Lucknow News: मनोनीत छह एमएलसी ने ली शपथ, विधान परिषद के सभापति ने दिलाई शपथ

Lucknow News: रजनीकांत महेश्वरी, साकेत मिश्रा, लाल जी निर्मल, तारिक मंसूरी, रामसूरत राजभर, हंसराज विश्वकर्मा को राज्यपाल ने विधान परिषद सदस्य मनोनीत किया था।

Update: 2023-04-20 18:28 GMT
मनोनीत छह एमएलसी सदस्यों ने ली शपथ(Pic: Social Media)

Lucknow News: उत्तर प्रदेश विधान परिषद के मनोनीत सभी छह एमएलसी ने शपथ ली। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह ने गुरुवार को नव-मनोनीत सभी छह विधान परिषद सदस्यों को उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य पद की शपथ दिलाई। जिन नव मनोनीत एमएलसी ने शपथ ली उनमें रजनीकांत महेश्वरी, साकेत मिश्रा, लाल जी निर्मल, तारिक मंसूरी, रामसूरत राजभर, हंसराज विश्वकर्मा शामिल रहे। तारिक मंसूरी अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति रहे हैं। बीजेपी ने उन्हें एमएलसी बनाया है।

कैसे चुने जाते हैं एमएलसी

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य का कार्यकाल छह साल के लिए होता है। चुनाव लड़ने के लिए न्यूनतम आयु 30 साल होनी चाहिए। एक तिहाई सदस्यों को विधायक चुनते हैं। इसके अलावा एक तिहाई सदस्यों को नगर निगम, नगरपालिका, जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत के सदस्य चुनते हैं। वहीं, 1/12 सदस्यों को शिक्षक और 1/12 सदस्यों को रजिस्टर्ड स्नातक चुनते हैं। यूपी में विधान परिषद की 100 सीटें हैं। इसमें से 38 सदस्यों को विधायक चुनते हैं। वहीं 36 सदस्यों को स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्र के तहत जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और नगर निगम या नगरपालिका के निर्वाचित प्रतिनिधि चुनते हैं। 10 मनोनीत सदस्यों को राज्यपाल मनोनीत करते हैं। इसके अलावा 8-8 सीटें शिक्षक निर्वाचन और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के तहत आती हैं।

Tags:    

Similar News