भैंस के चक्कर में आजम फंसे बहुत बुरा , दर्ज हुई थाने में FIR

समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान हमेशा ही अपने विवादित बयान की वजह से फंस जाते हैं। वहीँ उनके ऊपर एक के बाद एक लगातार मुकदमे दर्ज होते चले जा रहे हैं। लेकिन इस बार आजम के साथ जो हुआ है उसे सुन कर आपकी भी हंसी रुक नहीं पाएगी। आजम इस भैंस चोरी के आरोप में फंस गए हैं। सपा सासंद पर इसको लेकर FIR दर्ज हो गई है।

Update: 2019-08-29 12:49 GMT

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान हमेशा ही अपने विवादित बयान की वजह से फंस जाते हैं। वहीँ उनके ऊपर एक के बाद एक लगातार मुकदमे दर्ज होते चले जा रहे हैं। लेकिन इस बार आजम के साथ जो हुआ है उसे सुन कर आपकी भी हंसी रुक नहीं पाएगी। आजम इस भैंस चोरी के आरोप में फंस गए हैं। सपा सासंद पर इसको लेकर FIR दर्ज हो गई है।

आपको बता दें कि सपा सांसद आजम खान ने अभी हाल में लोक कार्यकारणी लोक सभा स्पीकर रमा देवी को लेकर बहुत ही गलत बयान दे डाला था। जिसके बाद आजम की बहुत ही किरकरी हुई थी।

ये भी देखें:ऐसी गेंदबाजी नहीं देखी! कोच Bharat Arun ने बताया Bumrah की सफलता का राज

वहीँ अब उनकी मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। यूपी के रामपुर से सांसद आजम खान पर अब भैंस चोरी का आरोप लगा है। उनके खिलाफ रामपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। सपा सांसद के खिलाफ दो लोगों ने शिकायत दर्ज कराई है।

एक आदमीं ने दो भैंस और दूसरे ने एक भैंस चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले में आजम खान सहित 6 नामजद हैं। वहीं 20 से 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 504, 506, 427, 395, 448 और 492 के तहत केस दर्ज हुआ है।

ये भी देखें:नंबर 1 गेंदबाज बन जायेंगे इशांत शर्मा, कपिल देव को भी छोड़ देंगे पीछे

आपको बता दे कि साल 2014 में खुद आजम खान की भैंसें चोरी हो गई थीं। ये मामला सुर्खियों में भी रहा था। लंबे समय तक मीडिया और राजनीतिक घरानों में चर्चा का केंद्र रहे इस मामले में पुलिस को पांच महीने बाद सफलता मिली थी। यूपी पुलिस ने भैंस चोर को ढूंढ निकाला था। उसे इटावा के बकेवर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

भैंस चोरी करने वाला आरोपी सालिम इख्तियार बरेली गेट सिविल लाइन रामपुर का ही थी। उसने बताया था कि उसी ने आजम खान के पशुबाड़े से भैंस चोरी की थी। जिस साल आजम खान की भैंस चोरी हुई थी उस दौरान सूबे में समाजवादी पार्टी की सरकार थी और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री हुआ करते थे। लेकिन अब सबकुछ आजम खान के खिलाफ है।

ये भी देखें:लो कर लो बात! अब PAK ने खुद माना, आसान नहीं एयरस्पेस बंद करना

पहले जहां उनकी ही भैंस चोरी हुई और सरकार भी उन्हीं की थी, लेकिन अब उनके खिलाफ ही भैंस चोरी का आरोप लगा है और सत्ता बीजेपी के पास है। और बीजेपी के आने के बाद से उनकी मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही हैं।

कुछ समय पहले आजम खान पर चल रहे 29 मुकदमों में जिला अदालत में अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी गई। आजम खान के खिलाफ जमीनी विवाद, लोक प्रतिनिधि अधिनियम और कई दूसरे मामलों में जिला अदालत ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज की।

Tags:    

Similar News