Smriti Irani vs Rahul Gandhi: कोरोना में लोगों को मिल रहा पक्ष-विपक्ष से लाभ, दिल जीतने लगे राजनेता

राजनीतिक पटल पर चर्चित अमेठी में वैश्विक महामारी में लोगों के सहयोग को लेकर भाजपा और कांग्रेस में होड़ सी मच गई है।

Reporter :  Surya Bhan Dwivedi
Published By :  Chitra Singh
Update: 2021-05-28 14:30 GMT

स्मृति ईरानी-राहुल गांधी (डिजाइन फोटो- सोशल मीडिया)

अमेठी: विश्व की राजनीतिक पटल पर चर्चित अमेठी में वैश्विक महामारी में आम लोगों के सहयोग को लेकर भाजपा और कांग्रेस पार्टी में होड़ सी मच गई है। जहां भाजपा सांसद स्मृति ईरानी (Smriti Irani) सरकारी फंड से अमेठी वासियों को सहयोग करके आम जनता का दिल जीतने का काम कर रही है, वही अमेठी के पूर्व सांसद एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) भी पार्टी कार्यकर्ताओं को लगा कर अमेठी से अपने पारिवारिक रिश्ते को और मजबूत करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे है। ऑक्सीजन सिलेंडर, मास्क, राशन, सेनेटाइजर सहित तमाम जरूरत की चीजें दोनों नेताओं द्वारा वितरित करने का सिलसिला बदस्तूर जारी है।

आपको बता दें कि वैश्विक महामारी में अमेठी के लोगो को सत्ता पक्ष के साथ विपक्ष का लाभ भी मिल रहा है। महिला एवं बाल विकास व वस्त्र मंत्री व सांसद स्मृति इरानी अपने संसदीय क्षेत्र में बढ़ते कोरोना संक्रमण के प्रभाव को कम करने के लिए लगातार फिक्रमंद दिखी। स्मृति की पहल पर जिले में ऑक्सीजन के चार प्लांट साढ़े चार करोड़ की लागत से स्थापित करने की प्रक्रिया चल रही है। जहां से अति शीघ्र ऑक्सीजन का लाभ जरूरतमंद लोगों को लाभ मिलने लगेगा। इसके अतिरिक्त मास्क, सेनेटाइजर वा अन्य जरूरत की चीजें लोगों तक पहुंची है। इस महामारी में सक्रियता का आलम यह रहा कि जिला अधिकारी से लगातार मामले की स्थिति की जानकारी लेती रही और जैसे ही संक्रमण का असर कम हुआ, स्मृति ईरानी लोगों के बीच में आ गई। मृतकों के घर जा कर शोक संवेदना के साथ कोविद अस्पतालों का निरक्षण कर मरीजों से हाल चाल जान कर अपनत्व के रिश्ते को मजबूत किया। अधिकारियों को डाट फटकार के साथ-साथ समय समय पर उनका उत्साह वर्धन भी किया।

जनजागरण के लिए कार्यक्रताओं दी जिम्मेदारी

स्मृति ईरानी ने लोगों को जागरूक करने के लिए अपनी टीम को जिम्मेदारी दिया। इसके साथ ही किसी भी जरूरत के लिए सभी विधान सभाओं में एक-एक लोगों को नामित किया। वहीं राहुल गांधी ने अमेठी के लिए इस वैश्विक महामारी में 5 कंसेन्ट्रेटर और 20 ऑक्सीजन सिलेंडर अमेठी वासियों के लिए प्रथम खेप में भेज कर लोगों को सहूलियत देने का कार्य किया। इसके बाद जरूरत के हिसाब से पुनः 15 कंस ट्रेटर भेजा। इसके साथ ही दस हजार लीटर सेनेटाइजर आया है, जिसका छिड़काव गावों में जाकर कांग्रेस कार्यकर्ता कर रहे है। इसके पूर्व खाद्यान की कीट पूरे संसदीय क्षेत्र में जरूरत मंद लोगों को मिला था। स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित मास्क भी खूब बांटा गया।

राहुल गांधी-ऑक्सीजन (डिजाइन फोटो- सोशल मीडिया)

67 वर्षीय प्रभावती सहित नौ लोगों को मिला फायदा

जिला प्रवक्ता डॉक्टर अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि अभी तक नौ लोगो को ऑक्सीजन सिलेंडर का लाभ दिया जा चुका है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सूर्य भान सिंह ने सूचना पर इनके ब्लॉक की भरेथाा गांव की 67 वर्षीय प्रभावती सांस लेने की समस्या ग्रस्त है। जिनको राहुल द्वारा भेजे गए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर का लाभ दिलाया गया। इस तरह नौ लोगों को अभी तक ऑक्सीजन सिलेंडर और कंसंट्रेटर उपलब्ध कराया गया। राहत पाने के बाद उन्होंने राहुल गांधी को धन्यवाद बोला है।

कांग्रेस कोविड सेल का किया गठन

राहुल गांधी के निर्देश पर जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कांग्रेस कोविड सेल का गठन किया, जिसमें सत्रह ब्लॉकों के लिए ब्लॉक अध्यक्ष एवम दस प्रभारी नियुक्ति किए है। बकायदा सब का नंबर सार्वजनिक किया गया है, जिसको किसी भी प्रकार की सहायता लेना हो उनसे मिल सकता है।

राहुल का अमेठी से पारिवारिक सम्बन्ध

जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कहा कि कांग्रेस का अमेठी से पारिवारिक रिश्ता है। गांधी परिवार और कांग्रेस सदैव अमेठी वासियों के साथ थी और आगे भी रहेगी। अमेठी राहुल जी का घर है, वे कभी अमेठी वासियों को भूल नहीं सकते।

Tags:    

Similar News