Barabanki News:मां के अवैध संबंधों पर बेटा गुस्सा कुल्हाड़ी से काटकर प्रेमी को उतारा मौत के घाट पुलिस ने किया गिरफ्तार

Barabanki News: बाराबंकी जनपद में अपनी मां के अवैध संबंधों से नाराज एक 25 वर्षीय युवक ने मां के प्रेमी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी है। 55 वर्षीय मृतक प्रेमी मोहल्ले का ही रहने वाला था। बताया जा रहा है कि उसका आरोपी युवक की मां के साथ काफी समय से अवैध संबंध चल रहा था।

Update:2023-07-22 10:27 IST
Son Angry over Mothers Illicit Relationship Cut Her Lover to Death, Barabanki

Barabanki News: बाराबंकी जनपद में अपनी मां के अवैध संबंधों से नाराज एक 25 वर्षीय युवक ने मां के प्रेमी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी है। 55 वर्षीय मृतक प्रेमी मोहल्ले का ही रहने वाला था। बताया जा रहा है कि उसका आरोपी युवक की मां के साथ काफी समय से अवैध संबंध चल रहा था। देर शाम जब वह महिला से मिलने उसके घर गया, इसी दौरान महिला के 25 वर्षीय बेटे ने उसे देखकर अपना आपा खो दिया। युवक ने घर में रखी कुल्हाड़ी से उसके ऊपर कई वार किए। कुल्हाड़ी के हमले से 55 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद कस्बे में हड़कंप का माहौल है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

पूरा मामला बाराबंकी जिले के थाना व कस्बा सुबेहा का है। सुबेहा के हवेली वार्ड के रहने वाले करीब 55 वर्षीय व्यक्ति औसाफ की मोहल्ले के ही रहने वाले एक 25 वर्षीय युवक अशफाक ने कुल्हाड़ी से कई वार कर हत्या कर दी। इस घटना के बाद कस्बे में हड़कंप मच गया। लोगों ने आनन-फानन में घायल औसाफ को इलाज के लिए सुबेहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती करवाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची गई। वहीं इलाज के दौरान गंभीर घायल औसाफ ने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि इस हत्या को अवैध संबंध के चलते अंजाम दिया गया। शुक्रवार की देर शाम जब मृतक औसाफ आरोपी युवक अशफाक के घर उसकी मां से मिलने गया था, इस दौरान दोनों को देखकर युवक ने अपना आपा खो दिया और घर में रखी कुल्हाड़ी से कई वार कर औसाफ को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस आरोपी युवक को गिरफ्तार कर पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Tags:    

Similar News