Sonbhadra: प्रेमी ने महिला पर धारदार हथियार से बोला हमला, पति-पत्नी और वो का निकला चक्कर, हालत गंभीर

Sonbhadra: घोरावल थाना क्षेत्र में प्रेमी ने महिला पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। भतीजे की तहरीर पर मामला दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

Update:2023-01-08 19:54 IST

जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी संजीव कटियार

Sonbhadra: घोरावल थाना क्षेत्र के बेलवनिया गांव में कथित प्रेमी द्वारा ही महिला पर धारदार हथियार से हमला बोलकर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाया गया है। भतीजे की तहरीर पर मामला दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। उधर, पुलिस की छानबीन में भी मामला पति-पत्नी और वो का सामने आया है।

अवैध संबंधों को लेकर पति-पत्नी के बीच चल रहा था विवाद

बताया जा रहा है कि अवैध संबंधों को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। उसी दौरान उसका कथित प्रे्रमी भी आ गया। उसी दौरान किसी बात को लेकर महिला और प्रेमी से भी विवाद हो गया। खफा प्रेमी ने गले पर धारदार हथियार से वार कर उसे घायल कर दिया। उपचार के लिए उसे घोरावल सीएचसी ले जाया गया। वहां से वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया जहां उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। समाचार दिए जाने तक उसकी हालत नाजुक बताई जा रही थी।

ये है मामला

बताते हैं कि बेलवनिया गांव में दो व्यक्तियों का घर आमने-सामने है। बताया जा रहा है कि उसी में से एक परिवार की महिला का पड़ोसी से अवैध संबंध चल रहा था। बताते हैं कि शनिवार को इसकी जानकारी किसी तरह पति को हो गई और उसका पत्नी से विवाद शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि उसी दौरान उसका कथित प्रेमी भी पहुंच गया। पहले महिला के पति और उसके बीच विवाद हुआ। बाद में उसका महिला से विवाद शुरू हो गया।

आरोप है कि इससे खफा होकर उसने महिला के गले पर धारदार हथियार से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिवार के लोग आनन-फानन में उपचार के लिए लेकर घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां से प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी के लिए रवाना कर दिया।

भतीजे की तहरीर पर मामला दर्ज

उधर, उसके भतीजे की तहरीर पर मामला दर्ज कर पुलिस ने रविवार को मौके की छानबीन की। मौके पर टूटी चूड़ियां और वारदात में प्रयुक्त बताया जा रहा धारदार हथियार भी बरामद किया गया।

घटना के पीछे अवैध संबंध का मामला आया सामने: क्षेत्राधिकारी

इस मामले में क्षेत्राधिकारी संजीव कटियार का कहना है कि घटना के पीछे अवैध संबंध का ही मामला सामने आया है। विवाद के दौरान पति ने हमला किया या प्रेमी ने अभी यह तस्वीर साफ नहीं हो पाई है। हालांकि महिला के भतीजे द्वारा दी गई तहरीर में प्रेमी पर ही हमला किए जाने का आरोप लगाया गया है। संबंधित धारा में मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।

युवक ने नशे की हालत में खुद को लगाई आग, 30 फीसदी शरीर झुलसा

Sonbhadra: दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के बीड़र गांव मे एक युवक द्वारा शराब के नशे में खुद पर तेल छिड़ककर आग लगाने का सनसनीखे मामला सामने आया है। बताते हैं कि कुछ देर में युवक आग का गोला बन गया। उसकी चीख पुकार सुनकर परिवार के लोग पहुंचे तो मौके की स्थिति देख दंग रह गए। उसके शरीर पर कंबल फेंककर किसी तरह आग पर काबू पाया गया। इसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले जाया गया, जहां रविवार की देर शाम तक उसका उपचार जारी था। बताया गया कि प्रदीप 28 वर्ष पुत्र संतोष पटेल निवासी बीड़र ने किसी बात से खफा होकर खुद को आग लगा ली।

परिवार के लोग सो गए तो स्वयं को आग लगा ली: परिजन

परिजनों का कहना था कि वह शराब का आदी है। नशे की हालत में उसने शनिवार की रात परिवार के लोगों से विवाद किया गया। परिवार के लोग सो गए तो उसने स्वयं को आग लगा ली। नींद खुलने पर उसकी हालत देख लोग दंग रह गए। डॉ. शाह आलम के मुताबिक 30 फीसदी शरीर झुलस गया है। उपचार जारी है।

Tags:    

Similar News