Sonbhadra News: युवक ने घर में घुसते ही खुद को गोली से उड़ाया, तमंचे से कनपटी में सटाकर मारी गोली

Sonbhadra News: सुनील कुमार चौबे (40) पुत्र केशव राम चौबे चार भाईयों में तीसरे नंबर पर था। सामान्य किसान परिवार का युवक होने के कारण परिवार के पालन-पोषण के लिए ट्रक चालक का काम करता था। होली पर वह घर आया था। उसके बाद से वह यहीं था।

Update:2023-04-02 15:15 IST
(Pic: Social Media)

Sonbhadra News: घोरावल थाना क्षेत्र के महुआंव पांडेय गांव में शनिवार की देर रात एक युवक ने घर में घुसते ही खुद को गोली मार ली। उसने तमंचे को कनपटी में सटाकर गोली मारी। इससे जहां परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, 24 घंटे में जिले में हुई चौथी बड़ी वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप की स्थिति बनी रही। अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह, क्षेत्राधिकारी अमित कुमार, प्रभारी निरीक्षक घोरावल अंजनी कुमार राय ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की और परिवार वालों तथा पास पड़ोस के लोगों से से पूछताछ कर जरूरी जानकारी जुटाई।

ट्रक चालक का काम करता था मृतक

बताते हैं कि महुआंव पांडेय निवासी सुनील कुमार चौबे (40) पुत्र केशव राम चौबे चार भाईयों में तीसरे नंबर पर था। सामान्य किसान परिवार का युवक होने के कारण परिवार के पालन-पोषण के लिए ट्रक चालक का काम करता था। होली पर वह घर आया था। उसके बाद से वह यहीं था। वह और उसका परिवार गांव पर ही रहते थे। जबकि उसके तीनों भाई राबर्ट्सगंज में रहते हैं। उसको एक पुत्री और दो पुत्र हैं। तीनों गांव के ही प्राथमिक स्कूल में अध्ययन करते हैं। बताया जाता है कि पंकज शनिवार की शाम गांव में कहीं गया हुआ था। रात 10 बजे के करीब घर आया और घर में घुसते ही उसने अपने कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार ली। यह एक परिवार के लोग सन्न रह गए। चीख-पुकार सुनकर पास पड़ोस के लोग पहुंचे तो अभी यह नजारा देख अवाक रह गए। किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।

रात 11 बजे पहुंचे प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार ने मामले की जानकारी लेने के बाद उच्चाधिकारियों की स्थिति से अवगत कराया। जैसे ही 24 घंटे के भीतर चौथी बड़ी वारदात की जानकारी पुलिस अफसरों को मिली, हड़कंप की स्थिति बन गई। रात 12 बजते-बजते अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह और क्षेत्राधिकारी अमित कुमार भी घटनास्थल पर पहुंच गए। परिवार वालों से घटना की जानकारी लेने के साथ ही फॉरेंसिक टीम बुलाकर भी जांच कराई गई। देर तक जांच-पड़ताल चलती रही। इसके बाद पंचनामा की प्रक्रिया पूरी करते हुए रविवार की सुबह सबको पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।
पंकज ने खुदकुशी क्यों की और उसके पास असलहा कहां से आया इसकी जांच में पुलिस जुटी हुई है। प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार ने बताया कि युवक ने स्वयं को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। उसने ऐसा क्यों किया? इसके बारे में पता लगाया जा रहा है।

Tags:    

Similar News