रायबरेली में कार्यकर्ताओं का आभार जताने बेटी प्रियंका संग आएंगी सोनिया गांधी

संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी अपनी बेटी प्रियंका वाड्रा के साथ बुधवार को रायबरेली आएंगी। भुएमऊ गेस्ट हाउस में नेताओं का कार्यकर्ताओं से मिलने का कार्यक्रम है। समझा जाता है कि इस बार राजनीतिक परिपाटी का नया रूप रायबरेली में देखने को मिलने वाला है।

Update: 2019-06-10 08:15 GMT

लखनऊ: संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी अपनी बेटी प्रियंका वाड्रा के साथ बुधवार को रायबरेली आएंगी। भुएमऊ गेस्ट हाउस में नेताओं का कार्यकर्ताओं से मिलने का कार्यक्रम है। समझा जाता है कि इस बार राजनीतिक परिपाटी का नया रूप रायबरेली में देखने को मिलने वाला है।

पांचवीं बार सांसद बनीं सोनिया गांधी चुनाव परिणाम के बाद इतनी जल्दी यहां कभी नहीं आईं, मगर इस बार वह अपनी बेटी के साथ कार्यकर्ताओं का आभार जताने के लिए आ रहीं हैं। रायबरेली में सुबह नौ बजे से देर शाम तक कार्यक्रम चलेगा, जिसमें संगठन के पदाधिकारियों से लेकर कार्यकर्ताओं तक से मिलेंगी।

यह भी पढ़ें...दीया मिर्जा ने कहा ‘काफिर’ की थीम सभी अवरोधकों को तोड़ देगी

सोनिया कार्यकर्ताओं का हौसला अफजाई भी करेंगी। जिलाध्यक्ष वीके शुक्ल ने बताया कि 12 जून को पूरा दिन सांसद सोनिया गांधी और महासचिव प्रियंका वाड्रा भुएमऊ गेस्ट हाउस में रहेंगी। क्षेत्र में भ्रमण का कार्यक्रम अभी तय नहीं है। पूरा कार्यक्रम सोमवार को साझा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें...विश्व कप: ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने की गेंद से छेड़छाड़!, इस वीडियो के बाद उठे सवाल

लोकसभा चुनाव के दौरान सिर्फ सरेनी जनसभा में सोनिया और प्रियंका एक साथ मंच पर दिखीं थीं। पूरा चुनाव अकेले प्रियंका ने संभाला। उन्होंने ही नुक्कड़ सभा और जनसभा के जरिए अपनी मां के लिए वोट मांगे। इस बार जीत के बाद वह अपनी मां के साथ यहां आ रहीं हैं।

Tags:    

Similar News