आजम के गढ़ में भाजपा की बेइजजती: सपा ने लगाया छक्का

'पूर्व मंत्री आजम खां के गढ़ जिला रामपुर में 37 विधानसभा उपचुनाव शहरसमाचाखिरकार समाजवादी के नाम हुई। राज्यसभा सदस्य एंव आजम खां की पत्नि डा तंजीन फातिमा ने उपचुनाव में कुल 79,043 वोट प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा उम्मीदवार को 7,716 वोट से पराजित किया।

Update:2019-10-24 18:26 IST

रामपुर: यहां राज्यसभा सदस्य एंव पूर्व मंत्री आजम खां की पत्नी सपा उम्मीदवार डा तंजीन फातिमा 7,716 मत भाजपा प्रत्याशी से अधिक लाकर विजयी रहीं।

''पूर्व मंत्री आजम खां के गढ़ जिला रामपुर में 37 विधानसभा उपचुनाव शहरसमाचाखिरकार समाजवादी के नाम हुई। राज्यसभा सदस्य एंव आजम खां की पत्नि डा तंजीन फातिमा ने उपचुनाव में कुल 79,043 वोट प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा उम्मीदवार को 7,716 वोट से पराजित किया।

ये भी पढ़ें—महाराष्ट्र: पवार-ठाकरे ने दिखाई मजबूती

भाजपा प्रत्याशी भारत भूषण गुप्ता को कुल 71,327 मत प्राप्त हुए। इस मुकाबले में कांग्रेस प्रत्याशी अरशद अली खां 4,182 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे जबकि चौथे स्थान पर बसपा प्रत्याशी जुबैर मसूद खां 3,441 वोट लाकर रहे। कुल 1,60,881 वोट पोल हुआ जिसमें नोटा को 1,289 वोट मिले और यह विकल्प पांचवे स्थान पर रहा। इसमें पोस्टल बैलेट की कुल संख्या 51 रही। कुल सात प्रत्याशी उपचुनाव के मैदान में थे।’’

ये भी पढ़ें— अमेठी पहुंची प्रियंका, भाई की हार के बाद अमेठी में नई जान फूंकने की तैयारी

Tags:    

Similar News