प्रेस कांफ्रेंस में योगी सरकार पर जमकर बरसे सपा मुखिया अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राजधानी में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिस डीजे बैन करने के सरकार के फैसले पर एक वीडियो दिखाया, जिसमे योगी जी का पुराना बयान दिखाया गया जिसमे वो पुराने डीजे न बजने के फैसले का विरोध करते दिख रहे।

Update: 2023-07-17 12:24 GMT
अखिलेश यादव

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राजधानी में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिस डीजे बैन करने के सरकार के फैसले पर एक वीडियो दिखाया, जिसमे योगी जी का पुराना बयान दिखाया गया जिसमे वो पुराने डीजे न बजने के फैसले का विरोध करते दिख रहे। इसके साथ ही 5 बाते योगी के भाषण की दिखाई।

यह भी देखें... दिवाली-छठ पूजा पर ट्रेन का कंफर्म टिकट, Festive Special Train की धूम

अखिलेश ने प्रेस कांप्रेंस में कही ये बड़ी बातें...

अखिलेश यादव ने कहा- गांधी जी की 150 जयंती मनाई गई, जिसमे सत्र चला पर भाजपा सत्य और अहिंसा का पालन नही करती।

राम मंदिर पर उन्होंने कहा- हम संविधान पर भरोसा है, जो कोर्ट फैसला करेगा हम मानेंगे। एक अखबार और मुख्यमंत्री को कैसे पता कि क्या फैसला आ रहा।

अखिलेश यादव ने कहा- जो लोग पार्टी छोड़ रहे हैं, राजनीति में सीखना चाहिए हमने सीख लिया।

अखिलेश यादव ने आगे ट्रेन के निजीकरण पर कहा कि महात्मा गांधी को सब जानते हैं, उन लोगो मे संकल्प लिया था कि विदेशी चीज़ नही लेंगे हम। यही लोग है जो स्वदेशी अपनाते थे।

यह भी देखें... भारतीय रेल: अब नहीं होगी लेट कोई भी ट्रेन, किया गया ये बड़ा बदलाव

अखिलेश यादव ने बदायू के मामले पर कहा कि आप लोग जग जाओ बस। आप अगर इसी दुख के साथ है। तो जैसे आप ऐसी घटनाओं पर मेरी तस्वीर लगाते थे उसी तरह एक बार उसकी तस्वीर लगा देते और एक तरफ मुख्यमंत्री की तस्वीर लगा दे तब देखिए क्या होता है।

नोट बंदी रात में हुई जीएसटी रात में हुई क्या हाल हुवा , सदन भी रात में चला रहे थे ये सब रात में क्यो करते है। आरोप दिया रात में कई डेयरी प्राइवेट किये जाने का समाजवादियो ने जितनी डेयरी खोली उद्धार किया सपा ने बीजेपी बताए कि एक भी यूनिट बढ़ाई है क्या अखिलेश यादव ने।

अखिलेश यादव ने कहा कि शिक्षा में यूपी पीछे से नम्बर 1 पर है। कुपोषण में हम नम्बर 1 हो गये, बिहार के बराबर खड़ा कर दिया प्रदेश को।

आगे सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार के 800 दिन ही बचे हैं।

इसके बाद रमाकांत यादव सपा में शामिल हुए। उनके साथ भारी संख्या में अन्य लोगो ने किया सपा को ज्वॉइन किया।

यह भी देखें... भारत पेट्रोलियम: हिस्सेदारी की खरीद के लिए बोली लगा सकती है रिलायंस इंडस्ट्रीज

Tags:    

Similar News