Kannauj: तिरंगा यात्रा की शुरुआत करने कन्नौज पहुंचे अखिलेश यादव, श्रीकांत त्यागी को लेकर BJP को घेरा

Kannauj: कन्नौज में तिरंगा यात्रा की शुरुआत करने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पहुंच गए है। इस दौरान अखिलेश यादव ने मंच से भाजपा सरकार को घेरा।

Update: 2022-08-09 15:33 GMT

अखिलेश यादव। 

Kannauj: कन्नौज में तिरंगा यात्रा की शुरुआत करने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (SP Chief Akhilesh Yadav) पहुंच गए है। इस दौरान अखिलेश यादव ने मंच से भाजपा सरकार (BJP Government) को घेरा। उन्होंने श्रीकांत त्यागी को भाजपा का बड़ा गुंडा बताया तो वहीं, मुख्यमंत्री आवास पर बैठे लोगों को उसे बचाने का आरोप लगाया। वहीं, उत्तर प्रदेश सरकार (UP Government) के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान (Cabinet Minister Rakesh Sachan) पर की। उन्होंने कहा कि सजा मिलने से पहले ही एक मंत्री फाइल लेकर फरार हो गया। 

अखिलेश यादव ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों का किया सम्मानित

आपको बता दें कि मंगलवार को कन्नौज जिले के झौवा गांव पहुंचे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों का सम्मान किया। उसके बाद जनसभा को संबोधित करते हुए कहा उन्होंने कहा कि झौवा गांव ऐसा गांव हैं जिसने एक साथ इतने सेनानी दिए है। आज जब पूरा देश 9 अगस्त को तमाम स्वतंत्रता सेनानियों को याद कर रहे है। 15 अगस्त को भारत आजाद हुआ है, जितना महत्वपूर्ण है उससे अधिक महत्वपूर्ण 9 अगस्त की तारीख है।

हर घर तिरंगा अभियान पर बोले अखिलेश यादव

बीजेपी के हर घर तिंरगा अभियान (har ghar tricolor campaign) पर अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बोलते हुए कहा कि यह जो घर घर का नारा देने वाले लोग पिछले कई वर्षों से सरकार में हैं जिन्होंने घर-घर नारा दिया, आज तिरंगा पहुंचाना चाहते हैं, जो इनकी पार्टी है और जिस पार्टी से इनकी पार्टी चलती है। उसने कभी तिरंगा नहीं लगाया, भारतीय जनता पार्टी राजनीतिक पार्टी है, लेकिन उनकी जो असली पार्टी है, उसने कभी भारत के झंडा नहीं लगाया, घर घर धान की कीमत पहुंचा देना।

अखिलेश ने श्रीकांत त्यागी को लेकर भाजपा पर साधा निशाना

श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का गुंडा क्या कह रहा था, देखिए 9 अगस्त के दिन पकड़ा उसको इतना बड़ा अपमान किया है क्रांतिकारियों का बीजेपी के लोग जानबूझकर 9 अगस्त को पकड़े हैं पता था कहां है अपराधी क्योंकि बड़े बड़े मंत्री विधायकों से उसका संपर्क था मुख्यमंत्री आवास पर बैठे लोग उसे बचा रहे थे, वह क्या भाषा इस्तेमाल कर रहा था महिला के लिए हम और आप भाई भाषा इस्तेमाल नहीं कर सकते। वहीं, उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि एक मंत्री को सजा सजा सुनाई जा रही हो वह पूरी फाइल लेकर भाग गया. उत्तर प्रदेश ऐसा प्रदेश है जहां अभी तक आईपीएस फरार है. लेकिन झूठे मुकदमा सपाईयों व मुस्लमानों पर लगाए जा रहे है. 

Tags:    

Similar News