बेंगलुरु में छेड़छाड़ पर बोले सपा नेता अबू आजमी- शक्कर गिरी हो तो चींटी आएगी ही

Update: 2017-01-03 10:40 GMT

मुंबई: समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता अबू आजमी ने बेंगलुरु में नए साल के जश्न के दौरान महिलाओं के साथ हुई छेड़छाड़ पर विवादित टिप्पणी कि है। आजमी ने इसके लिए उन्हें ही जिम्मेदार ठहराया है। बता दें कि अबू आजमी सपा के महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख हैं।

अबू आजमी ने कहा,यदि मेरी बहन-बेटी सूरज डूबने के बाद गैर मर्द के साथ 31 दिसंबर मनाए और उसका भाई या पति उसके साथ नहीं है तो यह ठीक नहीं है। आजमी यहीं नहीं थमे वे अजीबोगरीब तुलना करने लगे। कहा,'अगर कहीं पेट्रोल होगा और आग आएगी, तो आग लगेगी ही। जैसे शक्कर गिरी होगी तो चींटी वहां जरूर आएगी। मेरी बात से बहुत से लोग नाराज होंगे लेकिन यही सच है।'

दुबई, कुवैत में नहीं होती ऐसी घटनाएं

अबू आजमी ने एक अंग्रेजी समाचार चैनल की एक पत्रकार से बातचीत में कहा,'अगर रेप हो रहे हैं, छेड़खानी हो रही है और पुलिस इसे नहीं रोक पा रही है तो हमें इसे रोकने के बारे में सोचना चाहिए। इसके लिए जरूरी है उनके पास महिलाओं की उपलब्धता न हो। मैं जीते जी औरतों का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकता। अगर लड़के गलत रास्ते पर जा रहे हैं तो लड़कियों को कदम बढ़ाना चाहिए। दुबई, कुवैत और सऊदी में कानून बहुत सख्त है। वहां ऐसी घटनाएं नहीं होती। वहां रात में लड़की इस तरह घूमती भी नहीं है।'

Tags:    

Similar News