मृत MLA हाजी इरफान के बेटे ने CMS और डॉक्टर के खिलाफ दर्ज कराया केस

Update: 2016-03-14 10:49 GMT

बदायूं: समाजवादी पार्टी के विधायक हाजी इरफान की रोड एक्सीडेंट में 11 मार्च को हुई मौत पर विधायक के बेटे फहीम ने सोमवार को शहर कोतवाली में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMS) शशि अग्निहोत्री और डॉक्टर राजेश कुमार वर्मा के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कराया है।

फहीम ने एसपी सिटी को दी गई तहरीर में कहा कि मेरे पिता मरने की हालत में नहीं थे। वो बिल्कुल ठीक थे। CMS और डॉक्टर के खिलाफ विधायक इरफ़ान की मौत पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज और डॉक्टर ने उनका इलाज सही से नहीं किया, जिससे उनकी मौत हो गई। दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 304(ए) लगाई गई है।

क्या कहा फहीम ने

-मेरे पिता का क़त्ल किया गया है, जिसमें CMS और डॉक्टर का हाथ है।

-मैंने कई बार कोई डॉक्टर साथ भेजने की अपील की थी।

-लेकिन, CMS ने कोई डॉक्टर नहीं भेजा था।

-खून रोकने का इंजेक्शन डाकटर के पास नहीं था।

-बाहर से मंगाने कि बात पर भी ध्यान नहीं दिया गया था।

-अगर इंजेक्शन लग जाता तो पिता जी बच जाते।

-एम्बुलेंस में ऑक्सीजन सिलेंडर का रेगुलेटर ठीक नहीं था।

-सांस लेने में प्राब्लम हुई. लेकिन कोई डॉक्टर नहीं था।

-ऑक्सीजन लगाने की कोशिश की तो उसका मास्क खराब था।

- शहर विधायक आविद रजा ने कहा कि विधायक हाजी इरफ़ान को दाढी और टोपी देखकर मार दिया गया।

शाही शादी में जा रहे सपा विधायक सहित 3 की एक्सीडेंट में मौत, 6 घायल

Tags:    

Similar News