UP News Today: सपा का राष्ट्रीय अधिवेशन आज, अखिलेश यादव की तीसरी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष पर होगी ताजपोशी

SP National President Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी का आज राष्ट्रीय अधिवेशन होगा। राष्ट्रीय अधिवेशन में अखिलेश यादव को तीसरी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाएगा। रामगोपाल यादव इसकी घोषणा करेंगे।

Update: 2022-09-29 03:31 GMT

अखिलेश यादव रमाबाई स्थित समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में शिरकत करने पहुँचे, किया झंडा रोहण: Photo- Ashutosh Tripathi- Newstrack

Lucknow News Today: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) का आज राष्ट्रीय अधिवेशन (national convention) होगा। राष्ट्रीय अधिवेशन में अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को तीसरी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाएगा। चुनाव अधिकारी रामगोपाल यादव (Ram Gopal Yadav) इसकी घोषणा करेंगे। इससे पहले प्रांतीय सम्मेलन में बुधवार को नरेश उत्तम पटेल को लगातार दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। सुबह 10:00 बजे के करीब अखिलेश यादव अपने नेताओं के साथ रमा देवी अंबेडकर मैदान पहुंचेंगे जहां ध्वजारोहण होगा उसके बाद राष्ट्रगान फिर चुनाव अधिकारी के तौर पर रामगोपाल यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया पूरी करेंगे।

आज के सम्मेलन में सबसे पहले अखिलेश यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाएगा उसके बाद उनका संबोधन होगा फिर राजनीतिक आर्थिक प्रस्ताव पास किए जाएंगे और इस पर चर्चा होगी। पार्टी नेताओं के मंथन के बाद शाम को इस दो दिवसीय अधिवेशन का समापन होगा।

Photo- Ashutosh Tripathi- Newstrack

अखिलेश यादव की तीसरी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर ताजपोशी लगभग तय है उसकी औपचारिकताएं आज पूरी की जाएंगी। बता दें बुधवार को सपा के प्रांतीय सम्मेलन में नरेश उत्तम को दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई अपने संबोधन में अखिलेश यादव ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि सिर्फ समाजवादी ही मिलकर उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को हरा सकते हैं।

Photo- Ashutosh Tripathi- Newstrack

अब सबकी नजर आज के राष्ट्रीय सम्मेलन पर टिकी है देखना होगा कि अखिलेश यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद देश और प्रदेश के कोने-कोने से आए नेताओं और कार्यकर्ताओं को मिशन 2024 के लिए क्या संदेश देते हैं।

Photo- Ashutosh Tripathi- Newstrack

सपा के अधिवेशन पर शिवपाल का जोरदार प्रहार

वहीं समाजवादी पार्टी के प्रांतीय और राष्ट्रीय अधिवेशन पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (पीएसपी) के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने जोरदार हमला बोला है। शिवपाल यादव ने 2014, 2017, 2019 और 2022 की हार पर तंज कसते हुए कहा कि अब समाजवादी पार्टी के लिए नया सवेरा नहीं होगा और उनका मार्ग अवसान की तरफ जाता दिखाई दे रहा है। बता दें शिवपाल यादव भले ही 2022 के चुनाव में अखिलेश के साथ आ गए थे और वह सपा के टिकट पर विधायक बने।

Photo- Ashutosh Tripathi- Newstrack

चाचा भतीजा विवाद

लेकिन चुनाव के बाद चाचा भतीजे में फिर से दूरियां बढ़ गई हैं। पीएसपी प्रमुख ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा 'पहले साल 2014, फिर साल 2017, फिर साल 2019 और इसके बाद साल 2022 अब आज के बाद आगे नया विहान नहीं, मार्ग अवसान की तरफ जाता दिख रहा है'।

Tags:    

Similar News