UP By Elections: सपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, अखिलेश-डिंपल सहित ये नेता करेंगे प्रचार

UP By Elections:यूपी में नौ विधानसभा सीटों पर उप चुनाव हो रहे हैं। मुख्य मुकाबला, भाजपा, समाजवादी पार्टी, बसपा में ही माना जा रहा है। इस चुनाव में कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार नहीं उतारे हैं।

Report :  Network
Update:2024-10-26 12:25 IST

Akhilesh Yadav (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

UP By Elections: सपा ने उत्तर प्रदेश विधासभा उप चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। सपा की इस लिस्ट में पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव, मैनपुरी से सांसद उनकी पत्नी डिंपल यादव, पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव सहित कई नेताओं के नाम शामिल हैं। यूपी में नौ विधानसभा सीटों पर उप चुनाव हो रहे हैं। इस सीटों में मैनपुरी की करहल, अंबेडकरनगर की कटेहरी, गाजियाबाद, मुरादाबाद की कुंदरकी, फूलपुर विधानसभा सहित नौ सीटों पर उप चुनाव हो रहा है। उप चुनाव में मुख्य मुकाबला, भाजपा, समाजवादी पार्टी, बसपा में ही माना जा रहा है। इस चुनाव में कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार नहीं उतारे हैं। उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहा है। आगामी 13 नवंबर को इन सीटों पर मतदान होगा और परिणाम 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

अभी कहां कौन है मजबूत?

मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट 1993 से ही समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है। इस सीट पर अब उप चुनाव हो रहा है, जिसमें सपा ने मुलायम सिंह यादव के पोते तेज प्रताप यादव को मैदान में उतारा है तो वहीं भाजपा ने अनुजेश यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है। यहां सपा और भाजपा में ही मुकाबला माना जा रहा है। 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कानपुर की सीसामऊ, अंबेडकरनगर की कटेहरी, मैनपुरी की करहल, अयोध्या की मिल्कीपुर और मुरादाबाद की कुंदरकी पर समाजवादी पार्टी ने कब्जा किया था, जबकि भाजपा ने फूलपुर, गाजियाबाद और अलीगढ़ की खैर विधानसभा सीट पर जीत का परचम लहराया था। वहीं, रालोद ने मीरापुर सीट जीती थी और निषाद पार्टी मझवां सीट पर जीत हासिल की थी।

सपा के लिए ये दोनों सीटें सबसे अहम

उप चुनाव में समाजवादी पार्टी के लिए मैनपुरी की करहल और अंबेडकरनगर की कटेहरी सीट काफी महत्वपूर्ण है। इन दोनों सीटों पर सपा अपने जीत के लिए दमखम लगा रही है। मैनपुरी के करहल विधानसभा सीट से सपा ने तेज प्रताप को मैदान में उतारा है। इस सीट से 2022 में अखिलेश यादव विधायक चुने गए थे। अब अखिलेश ने अपने परिवार के ही तेज प्रताप को यहां से मैदान में उतारा है। वहीं कटेहरी सीट भी सपा की प्रतिष्ठा से जुड़ी है। सपा ने यहां से सांसद लालजी वर्मा की पत्नी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शोभावती वर्मा को पार्टी का प्रत्याशी बनाया है।

Tags:    

Similar News