UP News: यूपी में कांग्रेस को झटका देगी सपा, विधानसभा चुनाव 2027 में जानें कैसा होगा समीकरण
UP News: उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अभी से अपनी तैयारी शुरू कर दी है। ऐसे में जानें विपक्ष का कैसा होगा समीकरण।;
UP News
UP News: उत्तर प्रदेश में 2027 में विधानसभा चुनाव होना है। जिसकी तैयारी में अभी से सारी पार्टियां जुट गई हैं। आगामी चुनाव को लेकर कई बार सपा नेता अखिलेश यादव को ये कहते सुना गया है कि चुनाव में इंडिया गठबंधन बड़ी ही मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। यानी कि यूपी विधानसभा चुनाव में सपा और कांग्रेस एक साथ ही चुनाव लड़ेंगे। लेकिन इसके बावजूद भी ऐसा माना जा रहा है कि सपा चुनाव के समय कांग्रेस को झटका दे सकती है। और इसकी सबसे बड़ी वजह है अन्य राज्यों के चुनाव में कांग्रेस की बुरी तरह हार।
मालूम हो कि मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, महाराष्ट्र और दिल्ली में कांग्रेस चुनाव हार गई है। कांग्रेस इन सभी राज्यों में बीजेपी के सामने बहुत कमजोर मालूम हो रही है। इन सब चुनावों के चलते यह तो साफ़ हो गया है कि कांग्रेस बीजेपी के सामने कहीं भी अकेले दम पर फिलहाल चुनाव नहीं जीत सकती। इसीलिए यूपी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी कांग्रेस को ज्यादा सीटें देने के मूड भी दिखाई नहीं दे रही है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स से ऐसी खबरे सामने आई है कि सपा ज्यादातर सीटों पर खुद ही चुनाव लड़ेगी। बाकी कांग्रेस को सीटें देने की अगर बात करें तो 40-45 सीटें ही कांग्रेस के खाते में जा सकती है।
कांग्रेस का टूट सकता है सपना
अगर समाजवादी पार्टी कांग्रेस को कम सीटें देती है तो एक बार फिर से कांग्रेस का सपना यूपी में अकेले लड़ने का टूट जाएगा। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने यूपी में छह सीटें जीती थी तब से कांग्रेस यूपी को लेकर काफी उत्साहित है। कांग्रेस का ऐसा मानना उनकी वजह से दलित वोटरों ने इंडिया गठबंधन के लिए वोट दिया था। इसीलिए कांग्रेस ऐसा चाह रही है कि वो विधानसभा चुनाव में सपा के साथ ज्यादा सीटों के साथ लड़े। लेकिन सपा आगामी चुनाव को लेकर कुछ अलग ही सोच रही है।
सपा का दावा गठबंधन होगा और मजबूत
लोकसभा चुनाव के बाद हुए विधानसभा चुनावों में इंडिया गठबंधन को कई राज्यों में हार का सामना करना पड़ा, जिससे भीतर ही भीतर असंतोष के स्वर उभरने लगे हैं। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस, बिहार में आरजेडी और नेशनल कॉन्फ़्रेंस जैसे दलों से असहमति की आवाजें सुनाई दीं, लेकिन समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव अब तक इस मुद्दे से दूरी बनाए हुए हैं। सपा का दावा है कि आने वाले समय में गठबंधन और मजबूत होगा।
हालांकि, कांग्रेस की निष्क्रियता सपा नेताओं को चिंतित कर रही है। उनका मानना है कि कांग्रेस गठबंधन को लेकर अपेक्षित सक्रियता नहीं दिखा रही, जिससे समन्वय स्थापित करने में कठिनाई हो सकती है। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय कई बार कह चुके हैं कि उनकी पार्टी सभी 403 सीटों पर चुनाव की तैयारी कर रही है और जल्द ही 160 सीटों पर प्रभारियों की घोषणा की जाएगी। इससे संकेत मिलता है कि कांग्रेस अपने दम पर आगे बढ़ने की योजना बना रही है, जो गठबंधन के लिए चुनौती बन सकता है। ऐसे में आने वाले दिनों में इंडिया गठबंधन की एकजुटता की असली परीक्षा होगी।