UP News: रिटायर IAS अरविंद कुमार को योगी सरकार देगी अहम जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री के नए सलाहकार बनने की भी हैं अटकलें

UP News: 1988 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार हाल ही में रिटायर हुए हैं। ऐसे में अटकलें हैं कि मुख्यमंत्री उन्हें अपना सलाहकार नियुक्त कर सकते हैं, ताकि उनके अनुभवों का फायदा उठाया जा सके।;

Update:2023-03-17 16:01 IST
UP News: रिटायर IAS अरविंद कुमार को योगी सरकार देगी अहम जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री के नए सलाहकार बनने की भी हैं अटकलें
आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार (फोटो: सोशल मीडिया)
  • whatsapp icon

UP News: 1988 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार हाल ही में रिटायर हुए हैं। 28 फरवरी 2023 को करीब 35 साल केंद्र और राज्य में विभिन्न पदों पर रहने के बाद वे सेवानिवृत हुए। कुमार जब रिटायर हुए तो वे उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास आयुक्त के पद पर काबिज थे। उनके ही देखरेख में प्रदेश का सबसे विशाल ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट सफलतापूर्वक आयोजित हुआ, जिसमें देश-विदेश के नामी उद्योगपतियों ने शिरकत की।

Also Read

इस समिट के जरिए यूपी को 33.50 लाख करोड़ रूपये के निवेश प्रस्ताव हासिल हुए। उत्तर प्रदेश जैसे पिछड़े राज्य के लिए ये एक बड़ी उपलब्धि है। इंडस्ट्रियल फ्रेंडली स्टेट न होने के कारण बड़ी संख्या में प्रदेश के लोग दक्षिण – पश्चिम के विकसित राज्य में पलायन करते हैं। ऐसे में समिट में मिले निवेश के रिकॉर्ड प्रस्ताव को जमीन पर उताकर इस पलायन की समस्या का हल किया जा सकता है।

इन्वेस्टर्स समिट में मिले विभिन्न प्रस्तावों को प्रदेश में उतारने की जिम्मेदारी नए औद्योगिक विकास आयुक्त की होगी। अरविंद कुमार के रिटायर होने के बाद इस महत्वपूर्ण पद पर योगी सरकार को एक योग्य अधिकारी की तलाश है। बताया जा रहा है कि कई सीनियर अधिकारियों की भी नजर इस पद पर है। लेकिन सीएम योगी आदित्यनाथ किसी जांचे-परखे अधिकारी को ही ये महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देना चाहते हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, योगी सरकार यूपी में निवेश लाने और GIS कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले रिटायर्ड IAS अरविंद कुमार को औद्योगिक विकास से जुड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। 1988 बैच के ACS रैक के अफ़सर कुमार सूबे के बेहद काबिल अफसरों में गिने जाते रहे हैं।

ऐसे में अटकलें हैं कि मुख्यमंत्री उन्हें अपना सलाहकार भी नियुक्त कर सकते हैं, ताकि उनके अनुभवों का फायदा उठाया जा सके। हालांकि, फिलहाल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी हैं। पिछले महीने ही उनका कार्यकाल एक साल के लिए और बढ़ा दिया है। पूर्व एसीएस अवस्थी अब 29 फरवरी 2024 तक इस पद पर बने रहेंगे।

Tags:    

Similar News