राज्य सरकार ने घोषित किया गन्ने का राज्य परामर्शित मूल्य

Update: 2018-12-03 04:42 GMT

लखनऊ: प्रदेश सरकार ने रविवार को गन्ना किसानों को राहत देते हुए गन्ने का राज्य परामर्शित मूल्य घोषित किया। इस पर राज्यपाल रामनाईक ने भी स्वीकृति प्रदान ​की है। पेराई सत्र 2018-19 के लिए चीनी मीलों द्वारा क्रय किए जाने वाले विभिन्न प्रजातियों का निर्धारित मूल्य इस प्रकार है-

ये भी पढ़ें— मुख्यमंत्री योगी और रमन सिंह आज से गोरखपुर के दौरे पर, ये है पूरा कार्यक्रम

अगैतर प्रजातियों के लिए- 325 रू प्रति क्विंटल

सामान्य प्रजातियों के लिए- 315 रू प्रति क्विंटल

अनुपयुक्त प्रजातियों के लिए- 310 रू प्रति क्विंटल

ये भी पढ़ें— मध्य प्रदेश: EVM की सुरक्षा के लिए स्ट्रॉन्गरूम के बाहर कांग्रेस ने डाला डेरा

उपरोक्त निर्धारित राज्य परामर्शित मूल्य (एसएपी) के अनुसार गन्ना मीलों द्वारा कृषकों को एकमुश्त दिया जायेगा।चीनी मीलों के बाहय क्रय केन्द्रों से गन्ने का परिवहन मिल गेट तक कराये जाने के मद में ढुलाई कटौती की दर 42 पैसे प्रति क्विंटल प्रति किलोमीटर अधिकतम 8 रूपया 35 पैसा प्रति क्विंटल होगी। इसके अनुसार बाहय क्रय केन्द्रों आपूर्ति किए गए गन्ना का मूल्य चीनी मीलों द्वारा दिया जायेगा।

ये भी पढ़ें— रायबरेली: लेखपाल का घूस लेते वीडियो वायरल

Tags:    

Similar News