मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री के जन आर्शीवाद यात्रा पर पथराव

Update:2018-09-03 11:00 IST

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के सीधी जिले के चुरहट में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन आर्शीवाद यात्रा पर अज्ञात तत्वों द्वारा कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया है। इस मामले के बाद भारतीय जनता पार्टी ने जहां एक ओर इसे कांग्रेस की बौखलाहट बताया है, वहीं कांग्रेस ने पूरे मामले से पल्ला झाड़ लिया है। हालांकि घटना में मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।

क्या है पूरा मामला

रविवार देर रात चुरहट में अज्ञात लोगों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के रथ पर कथित तौर पर पत्थर फेंके। इसके बाद चौहान ने मंच से नेता प्रतिपक्ष सिंह का नाम लेते हुए कहा कि छिपकर पत्थर फेंकने वालों में अगर ताकत है तो वे सामने आकर मुकाबला करें। उन्होंने कहा कि वे इन कायराना हरकतों से डरने वाले नहीं हैं और उनके साथ पूरी जनता है।

चौहान ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश की राजनीति को कहां ले जाएगी, मध्यप्रदेश में हिंसा की राजनीति को कभी स्थान नहीं मिला है। वहीं घटना के तुरन्त बाद नेता प्रतिपक्ष को निशाने पर लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विरोधियों पर किसी प्रकार की उग्रता की कांग्रेस की संस्कृति नहीं है। उन्होंने घटना की निंदा करते हुए कहा कि इसमें कोई भी कांग्रेसजन शामिल नहीं है।

चुरहट की जनता को बदनाम करने की साजिश: मुख्यमंत्री

सिंह ने आशंका जताई कि उन्हें और चुरहट की जनता को बदनाम करने के लिए ये साजिश रची गई है। वहीं भाजपा प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने भी अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि कांग्रेस गालीगलौज के बाद अब हिंसा पर उतर आई है। कांग्रेस मुख्यमंत्री की लोकप्रियता से घबरा कर राजनीतिक सद्धभावना को भी समाप्त कर रही है। बता दें कि मुख्यमंत्री की जन आर्शीवाद यात्रा इन दिनों विंध्य क्षेत्र के सीधी से गुजर रही है।

Tags:    

Similar News