अपहरण के बाद एक भाई की हत्या, एक को किया अधमरा, 50 लाख मांगी थी फिरौती

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की सख्ती के बावजूद अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में बदमाशों ने दो सगे भाईयों का दिन दहाड़े अपहरण कर लिया था। 50 लाख रुपए की फिरौती नहीं मिलने पर अपराधियों ने एक भाई की निर्मम हत्या कर दी और दूसरे बुरी तरह घायल कर दिया।

Update:2018-12-21 12:18 IST

सुल्तानपुर: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की सख्ती के बावजूद अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में बदमाशों ने दो सगे भाईयों का दिन दहाड़े अपहरण कर लिया था। 50 लाख रुपए की फिरौती नहीं मिलने पर अपराधियों ने एक भाई की निर्मम हत्या कर दी और दूसरे बुरी तरह घायल कर दिया। जिले में इस घटना के बाद सनसनी फैल गई है।

पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार

पुलिस इस मामले में छीनबीन कर रही है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया है जिसमें से एक को गली लगी है। बता दें कि गुरुवार को सकूल से घर लौटते समय बदमाशों ने दोनों भाईयों का अपहरण कर लिया था।

यह भी पढ़ें.....भाजपा के आईटी सेल में बढ़ी हलचल, चुनावी नतीजों के बाद पार्टी ने बनाई नई रणनीति

उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था कितना चुस्त-दुरुस्त है इस घटना से अंदाजा लगाया जा सकता है। मुख्यमंत्री के शुक्रवार को जिला दौरे से एक दिन पहले ही गुरुवार को दो सगे भाईयों का अपहरण हो गया।

स्कूल से वापस लौटते समय किया था अपहरण

दरअसल गुरुवार को सुल्तानपुर जिले में स्कूल से वापस लौट रहे सगे भाईयों का बदमाशों ने अपहरण कर लिया। अरणकर्ताओं ने परिजनों से 50 लाख की फिरौती मांगी। पुलिस ने इस मामले में तत्तपरता दिखाई। पुलिस को देर रात यह जानकारी हासिल करने में कामयाबी मिल गई कि बदमाशों ने बच्चों को कहां छिपाकर रखा है। पुलिस को पता चला कि अपहरणकर्ताओं ने मासूम बच्चों को शहर के करौंदिया मोहल्ले में एक घर में छिपा कर रखा है।

यह भी पढ़ें.....गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश, अब ये 10 एजेंसियां कंप्यूटर डेटा की कर सकती हैं जांच

मौके पर पहुंची पुलिस ने एक बंद कमरे से दोनों सगे भाईयों को बरमाद किया, लेकिन काफी दे हो चुकी थी। तब तक बदमाशों ने छोटे भाई 6 साल के मासूम प्रियांश की निर्मम हत्या कर दी थी। बड़े भाई दिव्यांश को बुरी तरह जख्मी कर दिया था। दिव्यांश की हालत नाजुक है। डाॅक्टरों ने उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया है।

सरस्वती विद्यालय में पढ़ते थे मासूम

एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने चार अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। इसमें एक आरोपी को गोली लगी है और उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित परिजनों पर वारदात के बाद मानों दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दुकानदारों ने बाजार बंद कर रखा है।

यह भी पढ़ें.....शांतिदूत नीतीश दिल्ली आ रहे हैं, सुलझा सकेंगे NDA में सीटों का पेंच

जिले के व्यापारी राकेश कुमार के दोनों बेटों का अपहरण हुआ था। दोनों भाई गोसाईगंज थाना क्षेत्र स्थित कटका बाजार के एक सरस्वती विद्यालय में पढ़ते थे। अपहरण के वारदात को स्कूल के कुछ छात्रों ने देखा जिसके बाद स्कूल प्रशासन को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस और परिजनों को इसकी जानकारी मिली। पुलिस ने सर्विलांस सेल की टीम के मदद से अपहरणकर्ताओं की जानकारी हासिल कर ली थी, लेकिन तब तक एक मासूम की जान जा चुकी थी।

Tags:    

Similar News