Lucknow News: अखिलेश यादव से मिलने सपा दफ्तर पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्य

Ramcharitmanas Controversy: रामचरित मानस पर विवादित टिप्पणी करने के बाद विधान परिषद सदस्य स्वामी प्रसाद मौर्य शनिवार 28 जनवरी को समाजवादी पार्टी के कार्यालय पहुंचे हैं।

Report :  Jugul Kishor
Update: 2023-01-28 07:44 GMT

सपा अध्यक्ष से मिलने पार्टी कार्यालय पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्य

Lucknow News: रामचरित मानस पर विवादित टिप्पणी करने के बाद विवादों से घिरे विधान परिषद सदस्य स्वामी प्रसाद मौर्य शनिवार 28 जनवरी को समाजवादी पार्टी के कार्यालय पहुंचे हैं। पार्टी कार्यालय में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी मौजूद हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य अखिलेश यादव से मुलाकात के लिए प्रदेश कार्यालय पहुंचे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक स्वामी प्रसाद मौर्य इस मुलाकात में अखिलेश यादव के सामने रामचरित मानस पर दिए गये विवादित बयान पर अपना पक्ष रख सकते हैं। 

सूत्रों का कहना है कि स्वामी प्रसाद मौर्य के रामचरिमानस को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान के बाद अखिलेश यादव से बेहद नाराज हैं। अखिलेश यादव के अलावा पार्टी के कई विधायक भी मौर्य के विवादित बयान से खुद को अलग रख रहे हैं।  माना जा रहा है कि इस बैठक में स्वामी प्रसाद मौर्य पर कार्रवाई हो सकती है। बता दें कि रामचरित मानस पर विवादित बयान मामले में स्वामी प्रसाद मौर्य पर हजरतगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। साथ ही स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर हिंदू संगठनों ने पूरे देश में विरोध दर्ज करवाया है। चारों तरफ स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान की आलोचना हो रही है। 

स्वामी प्रसाद मौर्य ने आज ही ट्वीट कर लिखा कि देश की महिलाओं, आदिवासियों, दलितों एवं पिछड़ों के सम्मान की बात क्या कर दी, मानो भूचाल आ गया। एक-एक करके संतो, महंतों, धर्माचार्यों का असली चेहरा बाहर आने लगा। सिर, नाक, कान काटने पर उतर आये। कहावत सही है कि मुंह में राम बगल में छुरी। धर्म की चादर में छिपे, भेड़ियों से बनाओ दूरी। 

स्वामी प्रसाद का विवादित बयान

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने तुलसीदास द्वारा रचित रामचरितमानस को लेकर विवादित बयान दिया था। मौर्य ने कहा था कि तुलसीदास की रामचरितमानस में कुछ ऐसे अंश है, जिन पर हमें आपत्ति है। उन्होने कहा कि इस पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए क्योंकि किसी भी धर्म में किसी को भी गाली देने का कोई अधिकार नहीं है।    

Tags:    

Similar News