दर्शनार्थियों से भरी टेम्पो पलटी: एक महिला की मौत, कई घायल

कार्तिक पूर्णिमा के दिन ज्ञानपुर के लखनों तिराहे पर टेम्पो पलटने से हुए हादसे में घायल हुए लोगों को देखने पहुंचे भदोही विधानसभा के विधायक रविन्द्र त्रिपाठी और चिकित्सकों से सभी घायलों के उत्तम इलाज की बात भी की।

Update: 2019-11-12 09:35 GMT

भदोही: कार्तिक पूर्णिमा पर दर्शन के लिए विंध्याचल जा रही महिला दर्शनार्थियों से भरी ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें एक महिला की मौत हो गयी और आठ महिलाएं घायल हो गयी। घायल महिलाओं में चार की हालत गम्भीर बताई गई है जिन्हें उपचार के लिए वाराणसी रेफर किया गया है।

ये भी पढ़ें—खनन घोटाले में CBI के बाद ED की बड़ी कार्रवाई, 8 IAS समेत 11 पर FIR दर्ज

घटना ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के लखनो मोड़ की है। जहां इसी क्षेत्र के परऊपुर की रहने वाली नौ महिलाएं ऑटो से विंध्याचल दर्शन के लिए जा रही थी। अचानक लखनो मोड़ पर ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे मौके पर चीख पुकार मच गया। स्थानीय लोगों ने घायल महिलाओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ चिकित्सको ने 70 वर्षीय फुलगेना देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं आठ घायल महिलाओं में चार की हालत गम्भीर हैं और दो को मामूली तौर पर चोट लगी है।

घायलों के पूरे इलाज का खर्च वहन करूंगा- विधायक रविन्द्र त्रिपाठी

कार्तिक पूर्णिमा के दिन ज्ञानपुर के लखनों तिराहे पर टेम्पो पलटने से हुए हादसे में घायल हुए लोगों को देखने पहुंचे भदोही विधानसभा के विधायक रविन्द्र त्रिपाठी और चिकित्सकों से सभी घायलों के उत्तम इलाज की बात भी की।

ये भी पढ़ें—प्रियंका गांधी की बेटी को कही ये बात तो युवक हुआ गिरफ्तार

विधायक ने कहा कि लखनों तिराहे पर हुई घटना पर मै संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों को जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। विधायक ने कहा कि घटना में मृत फूलगेना देवी को दस दिन के अन्दर सरकार से दुर्घटना सहायता दिलाऊंगा और सभी घायलों के ईलाज का खर्च या तो सरकार वहन करेगी या मै खुद इलाज का खर्च वहन करूंगा। कहा कि भगवान करें सभी लोग जल्द से जल्द स्वस्थ हो।

Tags:    

Similar News