Raebareli में अखिलेश ने ली चाय की चुस्कियां, सुरक्षा कर्मियों की लगाई क्लास

अखिलेश होटल की बालकनी में खड़े होकर चाय की चुस्कियां ले रहे थे कि लोगों की भीड़ उनसे मिलने पहुंचने लगी। उनके सिक्योरिटी गार्ड ने धक्का दिया जिस पर उन्होंने फटकार लगाई। इस बीच यहां मीडिया से अखिलेश ने बात किया।

Update: 2021-01-09 13:02 GMT
Raebareli में अखिलेश ने ली चाय की चुस्कियां, सुरक्षा कर्मियों की लगाई क्लास

रायबरेली : पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख शनिवार को फतेहपुर से लौटते हुए रायबरेली में रुके। वो एक होटल पर चढ़े और चाय की चुस्कियां लेने लगे। तभी एक बड़ा जनसमूह उनसे मिलने पहुंचा। सुरक्षा बल ने सख्ती बरती तो अखिलेश यादव बोले, "ऐ सिक्योरिटी धक्का मत मारना, बस इतना सुनते ही लोगों ने जिंदाबाद के नारे लगाना शुरू कर दिया।

अखिलेश यादव रायबरेली में ली चाय की चुस्कियां

आज फतेहपुर से चलकर अखिलेश यादव रायबरेली पहुंचे। जिले में कई जगह उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत हुआ। गेगासो बॉर्डर पर सरेनी के पूर्व विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह व उनके बेटे दिव्यांबर सिंह, पूर्व मंत्री व विधायक मनोज कुमार पांडेय ने अखिलेश यादव का स्वागत किया। लालगंज कस्बे में नगर पंचायत अध्यक्ष रामबाबू गुप्ता ने चाय का आग्रह किया तो अखिलेश यादव को रामबाबू गुप्ता की चाय के साथ चाह पसंद आई और वो रुक गए।

सिक्योरिटी गार्ड को लगाई फटकार

अखिलेश होटल की बालकनी में खड़े होकर चाय की चुस्कियां ले रहे थे कि लोगों की भीड़ उनसे मिलने पहुंचने लगी। उनके सिक्योरिटी गार्ड ने धक्का दिया जिस पर उन्होंने फटकार लगाई। इस बीच यहां मीडिया से अखिलेश ने बात किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी किसानों के आंदोलन का समर्थन करती है, और सरकार से कहती है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार को किसानों की मांग को मान लेना चाहिए।

यह भी पढ़ें: UP में बर्ड फ्लू अलर्ट: बचाव हेतु बरतें सावधानियां, मऊ डीएम ने दिये सख्त आदेश

बीजेपी सरकार में महिलाएं असुरक्षित

उन्होंने मुख्यमंत्री योगी का नाम लिए बगैर कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में सबसे ज्यादा असुरक्षित महिलाएं और बेटियां हैं। महिलाओं के साथ इतनी घटनाएं कभी नहीं हुई होंगी। महिलाओं का इतना नुकसान कभी नहीं हुआ होगा। उनके इज्जत से खिलवाड़ हो रहा है। अखिलेश ने आगे कहा सुनने में आया है इधर जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है कई गुना महिलाओं के साथ अपराध होने का पर्सन्टेज बढ़ गया है। पत्रकारों के क्लब बने, पत्रकारों को सुविधाएं देंगे। इस पर विचार करेंगे सरकार आने पर। हम आप लोगों से निवेदन कर रहे हैं कि सरकार बनाइए तो हम मदद करें आपकी।

[video data-width="544" data-height="288" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2021/01/raybrili.mp4"][/video]

रिपोर्ट : नरेंद्र आरबीएल

ये भी देखें: किराएदारों को राहत: मकान मालिकों पर बड़ी खबर, सरकार ने लागू किया ये नियम

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News