शाहजहांपुर: फोन कर मंगेतर को घर पर बुलाया फिर कर ली आत्महत्या, ये है वजह

यूपी के शाहजहांपुर में 21 साल की युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती पूरी रात उस कमरे मे अपने मंगेतर के साथ रही। सुबह होने तक युवती का मंगेतर घर से चला गया। मंगेतर की बहन ने उसकी लाश फांसी के फंदे पर लटकी देखी।

Update: 2019-03-24 10:16 GMT

शाहजहांपुर: यूपी के शाहजहांपुर में 21 साल की युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती पूरी रात उस कमरे मे अपने मंगेतर के साथ रही। सुबह होने तक युवती का मंगेतर घर से चला गया। मंगेतर की बहन ने उसकी लाश फांसी के फंदे पर लटकी देखी। होली बाद दोनों की शादी होना थी। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये है पूरा मामला

घटना थाना सदर बाजार के बहादुरपुरा मोहल्ले की है। सीतापुर की रहने वाले शिवपाल सिंह अपने परिवार के साथ दिल्ली मे रहकर काम करते है। वहां उनके साथ उनका रिश्तेदार बादाम सिंह भी काम करता है। शिवपाल ने अपनी 21 साल की बेटी श्रुति सिंह की शादी बादाम सिंह से तय कर दी थी। शादी होली बाद होना थी।

इसी बीच होली के त्योहार पर शिवपाल अपने परिवार के साथ सीतापुर आए थे। बादाम सिंह भी शाहजहांपुर अपने घर आ गया। बादाम सिंह की मां दो दिन पहले होली मिलने अपने रिश्तेदारों के घर गई थी। घर अकेला था। बादाम सिंह ने श्रुति को फोन करके अपने घर बुलाया। जहां पूरी रात दोनो लोग अकेले घर के अंदर रहे।

सुबह होते ही बादाम सिंह कहीं चला गया। इसी बीच बादाम सिंह की बहन अपने घर पहुची तो श्रुति की लाश फांसी के फंदे पर लटकी हुइ थी। ये देखकर बादाम सिंह की बहन ने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुचे परिजनों पुलिस को सूचना दी। मौके पद पहुची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एसआई मुन्नलाल वर्मा ने बताया कि युवती की फांसी लगाने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुचकर शव को फंदे से उतारा। तलाशी ली गई तो मृतका के पास से एक बस का टिकट मिला है। जो सीतापुर से शाहजहांपुर तक का है। पूछताछ मे पता चला है कि दोनो होली त्योहार के चलते अपने घर आए थे। दोनो की शादी तय थी।

युवक की मां घर पर नही थी। इसी बीच युवक बादाम सिंह ने श्रुति को फोन करके सीतापुर से घर बुलाया था। रात भर दोनो लोग कमरे मे रहे। लेकिन सुबह होने तक बादाम सिंह कहीं चला गया और श्रुति की लाश बादाम सिंह की बहन ने देखी। उसके बाद सबको सूचना दी गई। पुलिस का कहना है कि परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें...शाहजहांपुर: डीएम और एसपी ने चलाया चेकिंग अभियान, एक दर्जन वाहनों के काटे चालान

Tags:    

Similar News