हरियाणा में हारा ये दिग्गज नेता, शाह ने तुरंत इस्तीफा मांगा
ताजा जानकारी के मुताबिक अभी तक के आए रुझानों को देखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा से फोन पर बात की है और उन्हें हरियाणा में सरकार बनाने के लिए पूरा फ्री हैंड दिया है।;
हरियाणा: देश के दो राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए आज मतगणना चल रही है। हरियाणा में बीजेपी जीत का दावा कर रही है। तो वहीं हरियाणा में राज्य की 90 विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और जननायक जनता पार्टी के बीच मुख्य मुकाबला है। लेकिन पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी बहुमत वाली सरकार बनाने की बात कह रहे हैं। तो आपको बता दें कि आज फैसला हो जाएगा कि हरियाणा का बादशाह कौन होगा।
ये दिग्गज हार गए चुनाव
हरियाणा सरकार में मंत्री कैप्टन और कद्दावर नेता अभिमन्यु भी अपनी नारनौंद सीट से चुनाव हार चुके हैं। राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस का चेहरा रणदीप सुरजेवाला कैथला से अपना चुनाव हार गए हैं, सुरजेवाला 567 वोटों से चुनाव हारे हैं। उनके अलावा हरियाणा इस चुनाव में कई बड़े दिग्गजों ने हार चखी है, जिसमें सुभाष बराला, सोनाली फोगाट, बबीता फोगाट जैसे नामी नेता शामिल हैं।
ये भी पढ़ें—#MaharashtraAssemblyPolls2019 : पुणे कैंट विधानसभा की वोटों की गिनती रोकी गई, EVM सील ना होने का आरोप
हरियाणा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने दिया इस्तीफा
बता दें कि हरियाणा में बीजेपी बहुमत से दूर है। वहीं हरियाणा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने अपने पद से इस्तीफा दिया है। गौरतलब है कि सुभाष बराला खुद भी टोहाना से चुनाव हार गए हैं। जानकारी के अनुसार गृह मंत्री और बीजेपी प्रमुख अमित शाह ने पार्टी के खराब प्रदर्शन के लिए सुभाष बराला को फटकार भी लगाई है।
ये भी पढ़ें—चुनाव नतीजों के बीच शिवसेना का बड़ा बयान, अब क्या करेगी BJP
ताजा जानकारी के मुताबिक अभी तक के आए रुझानों को देखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा से फोन पर बात की है और उन्हें हरियाणा में सरकार बनाने के लिए पूरा फ्री हैंड दिया है।