UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में गर्मी ने दी दस्तक, जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में आज अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस वहीं न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं उमस 31 प्रतिशत होने की संभावना है। 23 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा भी चलने की संभावना है।;
up weather
UP Weather Update: मौसम तेजी से बदल रहा है। उत्तर प्रदेश में गर्मी ने दस्तक दे दी है। जिसका अहसास दोपहर के समय होता है कभी कड़ी धूप तो कभी हवा चलने की वजह से ठंढक का एहसास होने लगती है। रविवार यानी कल तो प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। वहीं आज से यानी 4 मार्च से लेकर आगामी दो दिनों के लिए यूपी का मौसम खुशनुमा रहने वाला है। हां कड़ी धूप का सामना करना पड़ सकता है।
यूपी में आने वाले दिनों में कहीं भी बारिश और कोहरे का अलर्ट नहीं जारी किया गया है। 4 और 5 मार्च को भी प्रदेश के दोनों हिस्सों में मौसम पूरी तरह से साफ बने रहने के आसार जताए गए हैं। कई जिलों में आज न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भारी इजाफा रहेगा। मौसम विभाग की ओर से पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले एक हफ्ते तक यूपी में बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि 5 और 6 मार्च को 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 4 मार्च को यानी आज मौसम साफ रहेगा। 5 मार्च को भी मौसम शुष्क रहेगा। लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो इस हफ्ते गुरुवार तक दिन में तेज धूप और रात में तापमान गिरने का सिलसिला जारी रहेगा।
फोरकास्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में आज अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस वहीं न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं उमस 31 प्रतिशत होने की संभावना है। 23 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा भी चलने की संभावना है।