सपा के 4 MLC दे सकते हैं इस्तीफा, जानिए कौन से विधायक हैं लाइन में?

Update: 2017-08-10 06:39 GMT

राजकुमार उपाध्याय

लखनऊ: बीते महीनों से सपा विधायकों के इस्तीफे का पतझड़ जारी है। यशवंत सिंह, बुक्कल नवाब, सरोजनी अग्रवाल और अशोक बाजपेई विधानपरिषद की अपनी सदस्यता से त्यागपत्र दे चुके हैं। पर यह सिलसिला यही रूकता नहीं दिख रहा है। सूत्रों के मुताबिक अभी भी सपा के 4 से 5 एमएलसी इस्तीफा देने की तैयारी में हैं। इन सभी नेताओं के भाजपा में शामिल होने की उम्मीद जतायी जा रही है।

इसमें ब्रज व अवध क्षेत्र के एक-एक एमएलसी का नाम सबसे आगे हैं। इसके अलावा सीएम योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद के आस-पास के इलाकों से चुने गए एमएलसी भी भाजपा के संपर्क में हैं। इसमें शामिल एक महिला सदस्य का नाम भी चर्चा में है।

खास यह है कि यह सभी एमएलसी गुर्जर, बिंद, निषाद, राजभर व कुशवाहा बिरादरी से ताल्लुक रखते हैं और ज्यादातर सपा संरक्षक मुलायम सिंह के करीबी नेताओं में शुमार हैं।

इसके अलावा दो ब्राहमण एमएलसी भी भाजपा नेतृत्व के संपर्क में हैं। यह नेता सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव और वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव के करीबी लोगों में गिने जाते हैं।

यह नेता जेल में बंद पूर्व गायत्री प्रसाद प्रजापति के भी करीबी हैं। एक नेता बुंदेलखंड तो दूसरा कानपुर से है। इन विधायकों के अगले हफ्ते विधानपरिषद सदस्यता से इस्तीफा देने की संभावना जताई जा रही है।

Tags:    

Similar News