UP IPS Transfer List: यूपी में 84 आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर, एल आर कुमार नए पुलिस महानिरीक्षक कानून व्यवस्था बने, देखें यहां पूरी लिस्ट

UP IPS Transfer List: पुनीत द्विवेदी अपर पुलिस अधीक्षक राज्यपाल उत्तर प्रदेश, शिव सिंह अपर पुलिस आयुक्त कानपुर, नीतू अपर पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी बनाई गई हैं।

Update: 2024-01-30 13:26 GMT

यूपी में 84 आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर, एल आर कुमार नए पुलिस महानिरीक्षक कानून व्यवस्था बने, देखें यहां पूरी लिस्ट: Photo- Social Media

UP IPS Transfer List: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। योगी सरकार ने मंगलवार को एक बार फिर दर्जनों आईपीएम अफसरों के ट्रांसफर किए हैं। लिस्ट में 84 आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर किए गए हैं। एल आर कुमार अब यूपी के नए पुलिस महानिरीक्षक कानून व्यवस्था होंगे। संजीव गुप्ता सचिव गृह यूपी, शलभ माथुर पुलिस महानिरीक्षक अलीगढ़ क्षेत्र बनाए गए गए हैं।

अंकिता शर्मा को अपर पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट बनाकर वाराणसी भेजा गया है। संतोष कुमार मीणा अपर पुलिस आयुक्त कानपुर, अभिजीत कुमार अपर पुलिस उपायुक्त प्रयागराज, श्रुति श्रीवास्तव अपर पुलिस उपायुक्त वाराणसी बनाई गई हैं। पुनीत द्विवेदी अपर पुलिस अधीक्षक राज्यपाल उत्तर प्रदेश, शिव सिंह अपर पुलिस आयुक्त कानपुर, नीतू अपर पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी बनाई गई हैं।

अब्दुल हमीद पुलिस महानिरीक्षक एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स बनाए गए 

आकाश पटेल अपर पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी नियुक्त किए गए हैं। आनंद प्रकाश तिवारी पुलिस महानिरीक्षक भवन एवं कल्याण पुलिस मुख्यालय बनाए गए हैं। धर्मेंद्र सिंह पुलिस महानिरीक्षक आरटीसी चुनार मिर्जापुर, अब्दुल हमीद पुलिस महानिरीक्षक एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स बनाए गए हैं।

संजीव गुप्ता अपर पुलिस महानिदेशक सचिव गृह उत्तर प्रदेश शासन, रमित शर्मा पुलिस आयक्तु कमिश्नरेट प्रयागराज बनाए गए हैं। आकाश कुलहरी पुलिस महानिरीक्षक संयुक्त पुलिस आयुक्त लखनऊ, सलभ माथुर पुलिस महानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र, संजय सिंह पुलिस उपमहानिरीक्षक पीटीसी गोरखपुर, वैभव कृष्ण पुलिस उपमहानिरीक्षक वीआईपी सुरक्षा लखनऊ होंगे।

यहां देखें सूची किसका कहां हुआ तबादला-














Tags:    

Similar News