UP News: परिवहन निगम ने की बंपर कमाई, अब सभी धार्मिक स्थलों को बस सेवा से जोड़ने की तैयारी

UP News: प्रदेश में अन्य राज्यों से यात्री धार्मिक एवं ब्यक्तिगत कार्यों से आते रहते हैं। साथ ही प्रदेश के निवासी भी अन्य राज्यों में धार्मिक एवं व्यक्तिगत कार्यों से जाते रहते हैं।

Written By :  Anant kumar shukla
Update: 2023-09-29 02:14 GMT

UP Transport Corporation (photo: social media )

UP News: उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) पर वर्ष 2023 में जमकर धन वर्ष हुई है। निगम नें कुल 2326 बसों के संचालन के माध्यम से अगस्त 2023 में 1 अरब दो करोड़ 38 लाख 78 हजार 430 रुपये की आय अर्जित की। बात दें कि UPSRTC बसों का संचालन प्रदेश के विभिन्न जनपदों/ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा 08 राज्यों एवं नेपाल के बीच अंतरराज्यीय/अंतर्राष्ट्रीय बस सेवा का संचालन किया जाता है। अन्य राज्यों में- दिल्ली, उत्तराखंड, राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, बिहार, चंडीगढ़/ पंजाब, हिमाचल प्रदेश एवं नेपाल शामिल है। यह जानकारी परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने दी।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में अन्य राज्यों से यात्री धार्मिक एवं ब्यक्तिगत कार्यों से आते रहते हैं। साथ ही प्रदेश के निवासी भी अन्य राज्यों में धार्मिक एवं व्यक्तिगत कार्यों से जाते रहते हैं। अपने देश एवं प्रदेश के यात्रियों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम द्वारा प्रदेश के अंदर और प्रदेश से लगे राज्यों के मध्य बसों का संचालन किया जाता है। जिससे कि लोगों को आवागमन में असुविधा न हो। इन राज्यों के साथ उत्तर प्रदेश परिवहन निगम का अनुबंध है।

प्रमुख धार्मिक स्थलों के लिए चलेंगी बसें

परिवहन मंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश परिवहन निगम द्वारा प्रदेश की सीमा से लगे अन्य राज्यों के धार्मिक स्थलों को जोड़ने के लिए बसों के संचालन के क्षेत्र में कार्य तेजी से चल रहा है। जल्द ही प्रमुख धार्मिक स्थलों के लिए राजधानी से बस सेवाएं संचालित की जाएंगी। साथ ही प्रदेश के महत्वपूर्ण स्थलों को भी प्रदेश की सीमा से लगे अन्य राज्यों के साथ जोड़ा जाएगा। जिससे कि लोग इन धार्मिक स्थलों एवं पर्यटन स्थलों पर जाकर वहां धार्मिक कार्यो/ व्यक्तिगत कार्यों के साथ ही पर्यटन का भी लुफ्त उठा सकें।

Tags:    

Similar News