जो जवान करते हैं रक्षा, यहां उन्हीं की लोगों ने की बेरहमी से पिटाई, वजह सिर्फ ये

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वे लोग बेरहमी से डंडों से उनकी पिटाई कर रहे हैं। दोनों जवान खून से लथपथ हो जाते हैं। फिर भी लोग उन्हें पीटना नहीं बंद करते हैं।

Update: 2019-06-02 12:56 GMT

बागपत: यहां से हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां शनिवार को मामूली बहस के बाद एक रेस्तरां के कर्मचारियों ने सेना के दो जवानों की बेरहमी से पिटाई की। हालांकि पुलिस ने इस मामले में 7 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें— अमृतसर: ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी से पहले मिले दो हैंड ग्रेनेड, पुलिस के हाथ पैर फूले

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वे लोग बेरहमी से डंडों से उनकी पिटाई कर रहे हैं। दोनों जवान खून से लथपथ हो जाते हैं। फिर भी लोग उन्हें पीटना नहीं बंद करते हैं।

Full View

सीओ रामानंद कुशवाहा ने कहा, 'सेना के दो जवान एक रेस्तरां में दोपहर का भोजन कर रहे थे, जब एक व्यक्ति के साथ उनकी बहस हुई, तो रेस्तरां कर्मचारी भड़क गए और झगड़ा हुआ। मामला दर्ज और 7-8 रेस्तरां कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है, आगे की जांच चल रही है।

ये भी पढ़ें— एक्शन में मायावती: चुनाव में खराब प्रदर्शन पर हटाये कई प्रदेशों के प्रभारी

Tags:    

Similar News