Aligarh News: गंगा स्नान करने गए छह दोस्तों में से दो की मौत, परिजनों ने लगाया दोस्तों पर हत्या का आरोप

Aligarh News: थाना देहली क्षेत्र अंतर्गत घुड़ियाबाग के वाटर वर्क्स इलाके में गंगा स्नान के दौरान पानी में डूबने के कारण दो भाइयों की मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि जन्मदिन के बहाने चार दोस्त दो सगे भाइयों को गंगा स्नान बोलकर घर से ले गए है।

Update: 2023-04-19 18:10 GMT
अलीगढ में गंगा स्नान करने गए दो भाइयों की डूबने से मौत: Photo- Newstrack

Aligarh News: थाना देहली क्षेत्र अंतर्गत घुड़ियाबाग के वाटर वर्क्स इलाके में गंगा स्नान के दौरान पानी में डूबने के कारण दो भाइयों की मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि जन्मदिन के बहाने चार दोस्त दो सगे भाइयों को गंगा स्नान बोलकर घर से ले गए है। बाद में सूचना आ गई कि डूबने से दोनों भाइयों की मृत्यु हो गई है। इस घटना के बाद से मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों जिला बुलंदशहर के अनूपशहर घाट पहुंचते हैं। परिवार का सीधा आरोप उनके मृतक बेटे के दोस्तों पर है। स्थानीय पुलिस चारों दोस्तों को गिरफ्तार कर जांच में जुट गई है।

भाई ने कहा- चल रही थी दुश्मनी, की गई हत्या!

मृतक युवकों के पिता तिलक ने बताया कि बच्चे घर से बोल कर के गए थे कि हम गंगाजी जा रहे हैं। बेटों को बुलाने उनके चार दोस्त आए थे। जो दोनों बेटों को राज घाट अनूपशहर ले गए, जिसके बाद ये सूचना दी गई कि आपके दोनों बेटे डूब गए हैं। युवकों के दोस्तों ने ही फोन करके यह जानकारी दी। पिता ने आरोप लगाया कि इनके दोस्तो ने ही कोई घटना की है। मृतक के चचेरे भाई प्रशांत देव ने कहा कि युवकों की उन चारों लड़कों से पहले से दुश्मनी चल रही थी। वो यहां से युवकों को बहला-फुसलाकर वो ले गए कि चलो जन्मदिन मनाया जाए और इस घटना को अंजाम दे दिया गया।

चारों लड़कों पर पिता ने लगाया आरोप

उन्होंने आरोप लगाया कि इन चारों लड़कों ने युवकों को कुछ खिलाया है और फिर नदी में धक्का दिया है। चारों लड़कों ने प्री प्लान करके यह घटना की है। उन चारों लड़कों में से किसी को कुछ भी नहीं हुआ तो उनके परिवार के बेटे ही कैसे डूब गए। मृतक की चचेरी बहन नीलिमा रानी ने भी युवकों पर अपने दोनों भाई की योजनाबद्ध हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने देहली गेट थाने में शिकायत की है। उनका कहना है कि पुलिस भी पूरी मदद कर रही है।

Tags:    

Similar News