पुलिस की गिरफ्त से हथकड़ी समेत भागे दो कैदी, जब मिले तो नशे में थे

Update: 2016-07-29 21:46 GMT

झांसीः पुलिस की गिरफ्त से शुक्रवार को दो कैदी भाग निकले। कई घंटे बाद उन्हें फिर पकड़ा जा सका। जिला अस्पताल में दोनों की डॉक्टरी जांच की गई। इसमें दोनों नशे में पाए गए। इस दौरान कैदी पुलिसवालों और मीडिया के लोगों को गाली देते रहे और थूकते रहे। बाद में दोनों को फिर जेल ले जाया गया। दोनों पर गोकशी और हत्या का आरोप है।

क्या है मामला?

-झांसी जेल में रहीस और रिजवान मलिक गोहत्या और हत्या के मामले में कैद हैं।

-दोनों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश करने के लिए सिपाही अशोक त्यागी लाया था।

-रहीस और रिजवान ने सिपाही को पीटा और हथकड़ी समेत भाग गए।

-नवाबाद थाने की पुलिस ने बड़ी मुश्किल से दोनों को गिरफ्तार किया।

पकड़े जाने पर करने लगे बदसलूकी

-दोनों कैदियों को खुशीपुरा से गिरफ्तार किया गया।

-जिला अस्पताल में डॉक्टरी के दौरान उन्हें नशा किए हुए पाया गया।

-इस दौरान रहीस और रिजवान पुलिसवालों को गाली देते रहे, मीडिया के लोगों पर थूका भी।

-अभी ये पता नहीं चल सका है कि दोनों ने फरार होने के बाद नशा किया या जेल में ही शराब पी थी।

Tags:    

Similar News