हत्या कर सगी बहनों को नदीं में फेंका, इलाके में फैली सनसनी

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से सनसनी खेज मामला सामने आया है। यहां दो सगी बहनों का शव सई नदी में पाया गया है। आशंका है कि दोनों की हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया गया। शव मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

Update: 2019-12-03 12:36 GMT

प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से सनसनी खेज मामला सामने आया है। यहां दो सगी बहनों का शव सई नदी में पाया गया है। आशंका है कि दोनों की हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया गया। शव मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

मंगलवार को दोनों सगी बहनों का शव सई नदी में मिला और दोनों के हाथ बंधे हुए थे। हत्या कर शव फेंकने की ग्रामीण आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने शवों को कब्‍जे में ले लिया है।

यह भी पढ़ें...वाह रे तेलंगाना के CM: गैंगरेप पीड़ित परिवार से मिलने का समय नहीं, शादियों में व्यस्त

प्रतापगढ़ के नगर कोतवाली के मीरा भवन की रहने वाली हैं दोनों बहने। 14 और 16 वर्षीय दो सगी बहनें सोमवार को घर से स्कूल जाने के लिए कहकर गई थीं। शाम तक जब दोनों वापस घर नहीं लौटीं तो परिवार वालों के मन में डर पैदा हुई। अचानक गायब हुईं दोनों बहनों की खोजबीन शुरू हो गई। रात भर दोनों की तलाश जारी रही, लेकिन कुछ भी पता नहीं चला।

यह भी पढ़ें...झारखंड चुनाव: PM मोदी का हमला, कांग्रेस-JMM ने CM की कुर्सी का किया सौदा

दोनों बहनों के गायब होने की सूचना पुलिस को भी दी गई थी। मंगलवार की सुबह भी उनकी तलाश जारी थी। इस बीच मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने सांगीपुर थाना के घुईसारनाथ धाम के पास सई नदी में दो लड़कियों का शव देखा। तत्‍काल लोगों ने इसकी सूचना सांगीपुर थाने में दी।

यह भी पढ़ें...प्रियंका के आखिरी बोल! जानें क्या क​हा था अपनी बहन से फोन पर

पुलिस ने दो बहनों के शवों को बाहर निकलवाया। लड़कियों के पास मिले आइकार्ड से उनकी पहचान की गई। पुलिस की सूचना पर घर के लोग भी वहां पहुंचे और शिनाख्‍त की। पुलिस की मौजूदगी में शवों को बाहर निकाला गया तो कपड़े से दोनों बहनों का हाथ बंधे हुए थे। पुलिस ने शवों को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया।

Tags:    

Similar News