श्रीकांत त्यागी प्रकरणः मेरठ में त्यागी समाज ने दी बड़े आंदोलन की धमकी, मुख्यमंत्री को खून से लिखा पत्र

श्रीकांत त्यागी प्रकरणः नोएडा के चर्चित नेता श्रीकांत त्यागी प्रकरण (Shrikant Tyagi Case) को लेकर त्यागी समाज (Tyagi society) के लोंगो का गुस्सा थमने की बजाय बढ़ता ही जा रहा है।

Report :  Sushil Kumar
Update: 2022-08-28 10:59 GMT

मेरठ: त्यागी समाज ने दी बड़े आंदोलन की धमकी

Meerut News: नोएडा के चर्चित नेता श्रीकांत त्यागी प्रकरण (Shrikant Tyagi Case) को लेकर त्यागी समाज (Tyagi society) के लोंगो का गुस्सा थमने की बजाय बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री (CM Yogi Adityanath) के मेरठ दौरे के दौरान श्रीकांत की पत्नी अनु त्यागी को स्थानीय अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री से मिलने की अनुमति देने के बाद तो यह गुस्सा और बढ़ गया है।

तलहैटा गांव निवासी शेखर त्यागी ने अनु त्यागी के ऊपर हुए अत्याचार के खिलाफ मुख्यमंत्री को अपने खून से एक पत्र लिख श्रीकांत त्यागी प्रकरण की सीबीआई जांच (CBI probe)की मांग की है। वहीं आज कमिश्नरी के सामने चल रहे धरना-प्रदर्शन कर रहे त्यागी समाज ने न्याय नहीं मिलने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। किसान नेता कुलदीप त्यागी ने कहा कि न्याय मिलने तक आंदोलन ना सिर्फ जारी रहेगा बल्कि आंदोलन राष्ट्रव्यापी किया जाएगा। त्यागी समाज श्रीकांत के ऊपर लगे गैंगस्टर एक्ट को हटवाने की मांग कर रहा है।

त्यागी समाज का धरना शुरू

बता दें कि श्रीकांत त्यागी प्रकरण को लेकर कमिश्नरी पार्क में भाकियू नेता मांगेराम त्यागी के नेतृत्व में गुरुवार से त्यागी समाज का धरना शुरू हुआ। गुरुवार को त्यागी समाज ने ऐलान किया था कि मेरठ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर श्रीकांत त्यागी प्रकरण की सही जानकारी उनको देंगे। शुक्रवार को सीएम योगी शहर में आए थे।


त्यागी समाज का भाजपा का बहिष्कार करने की चेतावनी

इस दौरान श्रीकांत की पत्नी अनु त्यागी ने अधिकारियों से सीएम से मुलाकात कराने की गुहार लगाई थी लेकिन उन्हें सीएम योगी से नहीं मिलने दिया गया था। यही नही पुलिस अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के रहने तक चौधरी चरण सिंह पार्क को घेरकर रखा। जिससे त्यागी समाज इसे अपना अपमान समझ रहा है। नाराज त्यागी समाज के लोगों ने भाजपा का बहिष्कार करने की चेतावनी भी है।

अनुज त्यागी का कहना है कि श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी और उनके बच्चों को प्रताड़ित किया गया उसको लेकर समाज में उबाल है नोएडा सांसद ने जिस प्रकार ये अन्याय होने दिया और मेरठ सांसद अग्रवाल की वो लड़की रिस्तेदार थी जिस कारण श्रीकांत त्यागी के खिलाफ कार्रवाई कराई गयी वो दुर्भाग्यपूर्ण है।

Tags:    

Similar News