Siddharthnagar News: प्रधानमंत्री ने कृषि के क्षेत्र में भी अनेक कार्य किये है, सिद्धार्थनगर में बोले केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

Siddharthnagar News: मंत्री ने कहा कि इस पवित्र धरती की धूल को अपने माथे पर लगाना चाहता हूॅ। सिद्धार्थनगर महोत्सव के साथ ही विश्व पटल पर भी अपनी पहचान बना रहा है। मेला या महोत्सव भारत की संस्कृति है। मेले महोत्सव सामाजिक समरसता का सन्देश देते है।

Report :  Intejar Haider
Update: 2023-01-30 14:06 GMT

Union Minister Gajendra Singh Shekhawat

Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर महोत्सव के कार्यक्रम में आज तीसरे दिन स्वच्छ भारत मिशन विषयक कार्यशाला/गोष्ठी का कार्यक्रम मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, सांसद जगदम्बिका पाल, विधायक श्यामधनी राही, विधायक विनय वर्मा, तथा सीडीओ जयेन्द्र कुमार की उपस्थिति में सिद्धार्थनगर महोत्सव पाण्डाल में सम्पन्न हुआ।

स्वच्छ भारत मिशन विषयक कार्यशाला के अवसर पर सर्वप्रथम जनप्रतिनिधियों द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित कर एवं गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत एवं अन्य जनप्रतिनिधियों को सीडीओ जयेन्द्र कुमार द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। इसके पश्चात शिवपति इन्टर कालेज, शोहरतगढ़ की छात्राओ द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।

महोत्सव सामाजिक समरसता के सन्देश देते हैं..

इस अवसर पर मुख्य अतिथि केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने सिद्धार्थनगर महोत्सव के आयोजन हेतु जिला प्रशासन की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दी। मंत्री ने कहा कि इस पवित्र धरती की धूल को अपने माथे पर लगाना चाहता हूॅ। सिद्धार्थनगर महोत्सव के साथ ही विश्व पटल पर भी अपनी पहचान बना रहा है। मेला या महोत्सव भारत की संस्कृति है। मेले महोत्सव सामाजिक समरसता का सन्देश देते है। इस भव्य आयोजन में शामिल होना मेरे लिए गौरव की बात है।

मेले के आयोजन से उत्पादों को आगे बढ़ाने का मौका मिलता है..

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 2014 में पहली बार मै सांसद बना हूॅ। इससे पहले थल सेना मे रहकर देश की सेवा करने का सौभाग्य मिला था। मेले महोत्सव के आयोजन से स्थानीय उत्पादो का आगे बढ़ने का मौका मिलता है। मुख्यमंत्री द्वारा एक जनपद एक उत्पाद के रूप में सिद्धार्थनगर में काला नमक चावल को चयनित किया गया है। भारत कृषि और ऋषि परम्परा का देश है। काला नमक सुपर फूड के साथ गुणकारी धान के रूप में है। युनाइटेड नेशन ने इस वर्ष को मिलेट वर्ष के रूप में घोषित किया है। बुद्ध को मानने वाले लोग काला नमक चावल को प्रसाद के रूप में ग्रहण करते है। महात्मा बुद्ध ने अपने हाथ से प्रसाद के रूप में लोगो को दिया था। हमारा देश आज खाद्यान्न के क्षेत्र में आत्मनिर्भर है तथा दूसरे देशो को अनाज दे रहे है। हमारे देश में खाये जाने योग्य हर पदार्थ पैदा होता है। काला नमक भारत की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने में अपना योगदान देगा। प्रधानमंत्री ने कृषि के क्षेत्र में भी अनेक कार्य किये है। आजादी के 75 वर्ष के इस अमृत कालखंड में सभी लोकसभा क्षेत्रों में 75 अमृत सरोवरो का निर्माण कराये जाने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा कहा गया जिसमें सिद्धार्थनगर ने लक्ष्य से अधिक 272 अमृत सरोवर का निर्माण कराया है। इसके लिए जिला प्रशासन एवं प्रधानगण को बधाई दी।

देश में उत्तर प्रदेश ने सबसे अधिक सौंचालय बनवाए

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा देश के प्रत्येक नागरिक को स्वच्छ जल उपलब्ध कराने हेतु हर घर जल योजना शुरू की गयी है। देश में 45 करोड़ जन-धन-खाते खोले गये। सभी को शौचालय दिया जा रहा है। देश में उत्तर प्रदेश ने सबसे अधिक शौचालय बनाने का कार्य किया है। 55 हजार से अधिक सामुदायिक शौचालय बनाये गये है। भारत सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश को सबसे अधिक संसाधन दिया जा रहा है।

Tags:    

Similar News