Unnao Accident: उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, 7 राहगीरों की मौत

Unnao Accident Today: अनियंत्रित ट्रक चार पहिया गाड़ी को मारी टक्कर राम आसरे की पत्नी और बेटी घटना स्थल पर मौत हो गई।

Written By :  Anant kumar shukla
Update: 2023-01-22 15:40 GMT

Horrific road accident in Unnao

Unnao Accident Today:  उन्नाव में भीषण सड़क दुर्घटना। इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक राहगीर गंभीर रूप से घाय़ल है। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। थाना अचलगंज अंतर्गत बदरका चौकी क्षेत्र के आजाद मार्ग चौराहे पर अनियंत्रित ट्रक चार पहिया गाड़ी को टक्कर मार दी। घटना में राम आसरे की पत्नी और बेटी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। ट्रक चार पहिया गाड़ी को घसीटते हुए खाई में घुस गया। इससे पहले ट्रक ने तीन लोगों को रौंद दिया था। करीब 7 लोगों की मरे जाने की खबर। घटना स्थल पर बदरका चौकी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए हैं।

उन्नाव जिले में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर आजाद मार्ग चौराहा पर एक अनियंत्रित डंपर ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। साथ ही, रोड किनारे खड़े लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में 7 लोग की मौत हो गई। हादसे में मां-बेटी समेत छह लोगों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, अचलगंज थाना क्षेत्र के आजाद मार्ग चौराहा पर रविवार रात एक अनियंत्रित डंपर ने एक कार व बाइक को टक्कर मारते हुए पैदल खड़े लोगों को रौंद दिया। साथ ही, डंपर चौपहिया वाहन को घसीटते हुए खाईं में घुस गया। हादसे में कार सवार पिता-पुत्र व दामाद की मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। पथराव कर एक रोडवेज बस को तोड़ दिया। रोकने का प्रयास कर रहे सिपाही से भी मारपीट की। पुलिस अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौक पर पहुंचे और जाम खुलवाया।

घटना से गुस्साए लोगो ने पुलिस वालों को जम के पीटा। पुलिस वालों को पीटते हुए विडियो सोशल मीडिया पर जम कर वायरल हो रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद उन्नाव में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। इसके साथ ही जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाकर राहत कार्य पर कराने के निर्देश दिए हैं।

Tags:    

Similar News