Unnao News : उन्नाव में धमाका, भगवान की मूर्ति बने रहे शिल्पकार के उड़े चीथड़े

Unnao News: मूर्तियों को बनाने के लिए पड़े मलबे में कारीगर के हेल्पर विघ्न कुमार उर्फ विकास ने गलती से थिनर को डाल दिया। जिसकी वजह से मलबे में तेज धमाका हो गया।

Reporter :  Network
Published By :  Shivani
Update: 2021-06-02 16:07 GMT

कांसेप्ट इमेज

Unnao News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में धमाका (Unnao Me Dhamaka) होने से एक शख्स की दर्दनाक मौत हो गयी। विस्फोट के बाफ इलाके में भगदड़ मच गयी। हादसे की जानकारी होते ही मौके पर पुलिस पहुंचे और मृतक के शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस संदिग्ध परिस्थितियों में हुए इस ब्लास्ट की वजह को लेकर जांच में जुट गयी है।

दरअसल, उन्नाव जिले के मोहल्ला पीडी नगर में एक ब्रह्मकुमारी आश्रम का निर्माण हो रहा है। निर्माणाधीन आश्रम में संग्रालय बनाया जा रहा है, जिसमें राधा कृष्ण, बाबा शिव, हांथी घोड़ा के अलावा अन्य कई मूर्तियों को लगाने का काम जारी है। मूर्ति लगाने का काम अपने अंतिम चरण में है। हालंकि आज जब मजदूर निर्माण कार्य में लगे हुए थे तो एक बड़ा हादसा हो गया। 

मूर्तियों को बनाने के लिए पड़े मलबे में कारीगर के हेल्पर विघ्न कुमार उर्फ विकास ने गलती से थिनर को डाल दिया। जिसकी वजह से मलबे में तेज धमाका हो गया। विस्फोट इतना भीषण था कि विघ्न कुमार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। धमाके के साथ अफरा तफरी मच गई। ब्लास्ट से घबराये कारीगर वहां से भाग खड़े हुए।

मामले की सूचना जब पुलिस को हुई, तो आनन फानन में घटनास्थल पर पहुंच गयी और कारीगर के शव को कब्जे में कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मृतक कारीगर की शिनाख्त विघ्न कुमार के तौर पर की। बताया जा रहा है कि वह बिहार के कस्तूरिया शिवहर प्रांत का रहने वाला था।  वहीं हादसे के बाद सीओ सिटी कृपाशंकर ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। संग्रहालय की देखरेख में लगे रामपाल ने घटना की जानकारी दी। सीओ ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बंद मकान में फटा सिलेंडर

बता दें कि इसके पहले उन्नाव में ब्लास्ट (Unnao Blast) हो चुका है। जिले के माखी थाना क्षेत्र के पूरा निस्फपंसारी गांव में भी ब्लास्ट हो गया था। जानकारी के मुताबिक, गांव में अली अहमद नाम का शख्स मुंबई में नौकरी करता है। तीन माह पहले उसने गांव में मकान बनवाया। बाद में मुंबई वापस लौट गए। दो रात पहले उनके मकान में तेज धमाका गया। जब ब्लास्ट हुआ तो आसपास के घरों में लोग सो रहे थे, आवाज सुन लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस को भी जानकारी दी गयी। ब्लास्ट से घर की दीवार गिर गयी थीं। एसओ राजेश सिंह ने बताया कि सिलिंडर फटने से धमाका हो गया, जिसके टुकड़े घर में पड़े मिले। 

Tags:    

Similar News