Rape in UP: गरीब की बात कोई नहीं सुनता साहब! चाहे हत्या हो या चार मजदूरों द्वारा दुष्कर्म, दर्दनाक हकीकत

Rape in UP: सुशासन, सुरक्षा और सुव्यवस्था का संदेश दे रहे राज्य की पुलिस ऐसी जो एक पीड़िता को अपने पीछे भगा रही है। 14 दिन बाद भी कोई सुनवाई नहीं की।

Update: 2023-06-18 12:01 GMT
Rape in UP (Image: Social Media)

Unnao News: योगी सरकार... बेहतर कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा और पुलिस प्रशासन। ये परिभाषा है योगीराज की। उत्तर प्रदेश में खुद मुख्यमंत्री समेत कई नेता कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा की गाथा गाते नहीं थकते हैं। पिछले 14 दिनों से एक लाचार गरीब परिवार पुलिस के पीछे हाथ जोड़े भाग रहा है। लेकिन साहब के पास कभी समय नहीं तो कभी केस लड़ने की औकात नहीं ये बता देते हैं। ये हकीकत है उन्नाव पुलिस की।

उन्नाव के दही औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में काम करने वाली हरदोई की 20 वर्षीय युवती के साथ गैंगरेप की शिकायत है। पीड़िता का कहना है कि वहीं काम करने वाले चार मजदूरों ने होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने परिजनों के साथ थाने में शिकायत दर्ज की। पहले तो पुलिस ने अनसुना कर दिया। इसके बाद शिकायत के 14 दिन बाद पुलिस बिना एफआईआर दर्ज किए उसकी फैक्ट्री पहुंच गई, जहां से आरोपी मौका पाकर फरार हो गए। पुलिस ने अपनी हरकत के बाद केस की कहानी ही पलट दी। युवती के हरदोई की सदर कोतावली में न्याय के दरवाजा खटखटाया तो पुलिस ने नजरअंदाज कर दिया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज किए बिना ही आरोपियों को पकड़ने चली गई। युवती के अनुसार वह कई साल से दही स्थित स्लाटर हाउस में मजदूरी कर रही है।यहां उसकी दोस्ती पीलीभीत के रहने वाले युवक से दोस्ती हुई। शादी का प्रस्तवा भी रखा इसी में झांसा देकर उसे चंगुल में फंसा लिया।

गोल-गोल घुमा रही पुलिस

वहीं पुलिस सदर कोतवाल अश्वनी मिश्र ने इस मामले में अपनी सफाई देते हुए कहा है कि दोनों के बीच अफेयर चल रहा था। युवक ने शादी से इंकार कर दिया था तो युवती ने फर्जी आरोप लगा दिए। बिना किसी सबूत और जांच के ही पुलिस ने ऐसा बयान दे दिया। वहीं ये भी कहना है कि मुकदमा दर्ज कर शीघ्र आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा। युवती का कहना है कि युवक ने उसे खाना खिलाने की बात कह कर ले गया था। वहां उसने अन्य तीन दोस्तों को भी बुला रखा था। इसके बाद होटल के कमर में उसके साथ हैवानियत भरे हरकतें की।

Tags:    

Similar News