Unnao News: हीट स्ट्रोक का कहर, गश खाकर गिरे युवक की मौके पर मौत

Unnao News: फैक्ट्री में नौकरी कर वापस आ रहा युवक हीट स्ट्रोक का शिकार हो गया। चलते चलते गिरे युवक की मौके पर मौत हो गई।

Report :  Shaban Malik
Update: 2024-06-01 10:20 GMT

हीट स्ट्रोक से युवक की मौत। (Pic: Newstrack)

Unnao News: देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी ने अपना सितम ढाना शुरू कर दिया है। ऐसे में चाहे बच्चे हों या बड़े, सभी इस भीषण गर्मी के शिकार हो रहे हैं। उन्नाव में भीषण गर्मी के चलते एक युवक पैदल चलते चक्कर खाकर गिर गया और उसकी मौत हो गयी। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के गायत्री नगर निवासी एक युवक शनिवार दोपहर पैदल काम करके घर जा रहा था, तभी गर्मी में वह गश खाकर गिर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस उसे अस्पताल लेकर गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। फोन पर पति की मौत की खबर सुनने के बाद जिला अस्पताल में पहुंची पत्नी ने बताया कि उसके पित एकदम ठीक-ठाक सुबह ड्यूटी गए थे। कंपनी में उनको कोई भी दिक्कत नहीं थी। उनकी मौत गर्मी से हुई है।

भीषण गर्मी में गश खाकर गिरा यवक

आपको बता दें की जनपद उन्नाव में गर्मी का प्रकोप पिछले एक सप्ताह से लगातार जारी है। सुबह 8 बजे से ही भयंकर गर्मी शुरू हो जाती है और दोपहर 12 बजे गर्मी चरम पर होती है। तापमान बीते दिनों 46 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। शनिवार को 43-44℃ के बीच तापमान रहा है। लेकिन इस गर्मी में किसी को भी राहत होने के आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं। उन्नाव के गंगा घाट थाना क्षेत्र गायत्री नगर निवासी विमल किशोर शनिवार दोपहर राजधानी मार्ग होते हुए जा रहा था तभी आदर्श नगर गली के सामने गर्मी में गश खाकर गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई।

अस्पताल में मृत घोषित

मौत की सूचना पर आसपास के लोगों की भिड़ एकत्र हो गई। घटना की जानकारी गंगा घाट कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उन्नाव जिला अस्पताल भेजा है। वहीं मौत की सूचना मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलने पर कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी ने बताया कि उनके पति फैक्ट्री से काम करके वापस लौट रहे थे। रास्ते में अचानक गिर गए और उनकी मौत हो गई। वहीं डॉक्टर दिलीप अग्रवाल ने बताया कि विमल नाम का मरीज शुक्लागंज से यहां पर मृत अवस्था में आया था। 

Tags:    

Similar News