बेमौसम बारिश से बढ़ी किसानों को धुकधुकी, छाई रहेगी बदली

शुक्रवार को मौसम में आए अचानक बदलाव के बाद किसानों की धुकधुकी तेज हो गई हैं। फसलों को लेकर कृषि विज्ञान केंद्र के कुछ वैज्ञानिकों ने कई जरूरी टिप्स दिए हैं, जिससे फसलों को काफी हद तक बचाया जा सकता है...

Update: 2020-03-27 16:33 GMT

कन्नौज: शुक्रवार को मौसम में आए अचानक बदलाव के बाद किसानों की धुकधुकी तेज हो गई हैं। फसलों को लेकर कृषि विज्ञान केंद्र के कुछ वैज्ञानिकों ने कई जरूरी टिप्स दिए हैं, जिससे फसलों को काफी हद तक बचाया जा सकता है। साथ ही 28 मार्च को बदली छाए रहने की बात कही है।

ये भी पढ़ें: भारतीय वैज्ञानिकों को मिली सफलता! कोरोना से लड़ने वाली 70 दवाओं की हुई पहचान

शुक्रवार को मक्का, गेहूं व सरसों की फसल के लिए बताए जरूरी टिप्स

यूपी के कन्नौज स्थित केवीके अनौगी के कृषि मौसम वैज्ञानिक अमरेन्द्र यादव ने बताया कि अगले पांच दिनों में बारिश की संभावना नहीं है। 28 मार्च को बादल छाए रह सकते हैं। इसके बाद आसमान साफ रहेगा। 12-17 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी सम्भावनाएं हैं।

ये भी पढ़ें: विदेश से हनीमून मना कर लौटे IAS ने किया नियम का उल्लंघन, क्वारंटाइन से हुए फरार

वैज्ञानिकों की किसानों को हवा थमने पर ही फसलों में पानी लगाने की सलाह

उन्होंने बताया कि किसान अगर फसल में पानी की कमी होती है, तो कम हवा में गेहूं की फसल में हल्की सिंचाई करें। अधिक हवा गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा सकती है। मक्का की फसल में पानी की जरूरत होने पर ही हल्की सिंचाई करें। यदि फसल की बुवाई के 30 दिन पूरे हो गए हैं, तो यांत्रिक निराई अवश्य करें। साथ ही फसल की बुवाई 45-50 दिन हो गए हों तो एक बार गुड़ाई जरूरी है।

ये भी पढ़ें: बेनी प्रसाद वर्मा ने बदली राहें, मुलायम से हुए थे ऐसे अलग

Tags:    

Similar News