UP Assembly Monsoon Session 2022: यूपी विधानसभा में आज का दिन 'आधी आबादी' के नाम, जानें क्या होगा खास?

UP Assembly Monsoon Session 2022: आज के दिन सभी दलों की महिला विधायकों को बोलने का मौका मिलेगा। महिला मंत्रियों से लेकर विधायकों को बोलने के लिए 3 से 8 मिनट तक का समय निर्धारित किया गया है।

Written By :  Rahul Singh Rajpoot
Update: 2022-09-22 05:45 GMT

UP Assembly Monsoon Session 2022

UP Assembly Monsoon Session 2022 : उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र आज यादगार होने जा रहा है, क्योंकि आज सत्र का चौथा दिन है। इस दिन सिर्फ महिला विधायक ही बोलेंगी। महिला विधायकों के लिए यह विशेष सत्र आयोजित किया गया है। जिनमें सभी विधायकों की उपस्थित रहने के लिए कहा गया है। आज के दिन सभी दलों की महिला विधायकों को बोलने का मौका मिलेगा। महिला मंत्रियों से लेकर विधायकों को बोलने के लिए 3 से 8 मिनट तक का समय निर्धारित किया गया है।

विधानसभा के इस ऐतिहासिक पल को खास बनाने के लिए सदन में करीब 150 महिलाएं उपस्थित रहेंगी। महिला विधायकों को सुनने के लिए विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कुछ खास महिला गेस्ट को भी आमंत्रित किया है। जिनमें केजीएमयू की महिला डॉक्टर, एकेटीयू से महिला शिक्षक, विश्वविद्यालयों की महिला प्रोफेसर, कानून की पढ़ाई करने वाली महिलाओं और को सदन में आमंत्रित किया गया है। इन सभी महिलाओं को विधानसभा मंडप की 4 दर्शक दीर्घा में बिठाया जाएगा।

आजादी के बाद पहली बार ऐसा सत्र 

स्पीकर सतीश महाना ने दावा किया कि, आजादी के बाद से अब तक पहली बार उत्तर प्रदेश विधानसभा में ऐसा सत्र आयोजित किया जा रहा है। जिसमें महिला सदस्यों के लिए आरक्षित होगा। बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा में 47 महिला विधायक हैं जबकि विधान परिषद में 6 महिला सदस्य हैं।

आज तक नहीं बनीं महिला स्पीकर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर भले ही 22 सितंबर 2022 का दिन यादगार महिला विधायकों के लिए होने जा रहा है। लेकिन, यह भी एक सच्चाई है कि आज तक यूपी विधानसभा और विधान परिषद में कोई महिला स्पीकर या सभापति नहीं चुना गया है। यूपी में अब तक विधानसभा के 18 स्पीकर बनाए जा चुके हैं। जिनमें एक भी महिला नहीं है और विधान परिषद में भी 13 सभापति हुए पर इनमें भी कोई महिला नहीं रही।

इस बार 47 महिला विधायक सदन पहुंची है। पहली विधानसभा से अब तक 20 ऐसी महिला विधायक हैं जो चार से छह बार विधानसभा पहुंच चुकी हैं। छह बार चुनाव जीतने वाली विधायकों में विमला राकेश और बेनी बाई शामिल हैं। शकुंतला देवी, शारदा देवी, राजपत देवी, प्रेमलता कटियार, गुलाब देबी, वर्तमान सरकार में मंत्री पांच बार विधानसभा पहुंच चुकी हैं।आज के दिन सभी दलों की महिला विधायकों को बोलने का मौका मिलेगा। महिला मंत्रियों से लेकर विधायकों को बोलने के लिए 3 से 8 मिनट तक का समय निर्धारित किया गया है।

Tags:    

Similar News