UP Assembly Speaker: विधायक का अपमान विधानसभा का अपमान, सतीश महाना ने कही बहुत बड़ी बात

UP Assembly Speaker: उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि विधायक किसी भी पार्टी का हो पर वो हमारा विधायक है। अगर किसी भी विधायक का अपमान होता है तो वह विधानसभा का अपमान है।

Newstrack :  Network
Update: 2022-11-10 14:54 GMT

उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना

UP Assembly Speaker: उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना (Uttar Pradesh Legislative Assembly Speaker Satish Mahana) ने कहा है कि विधायक जितना अधिक समय सदन को देंगे उसका उतना ही लाभ उन्हें मिलेगा। महाना ने कहा कि किसी भी बात पर दूसरे पर आरोप लगाने के पहले उस बात पर आत्ममंथन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर समाज ने जिम्मेदारी दी है तो हमें भी ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी निभानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि विधायक किसी भी पार्टी का हो पर वो हमारा विधायक है। अगर किसी भी विधायक का अपमान होता है तो वह विधानसभा का अपमान है।

जब विधायिका का काम बेहतर होगा तो सब कुछ ठीक होगा: महाना

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने यह बात आज यहां विधि स्नातक विधायकों के साथ संवाद कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि जब विधायिका का काम बेहतर होगा तो सब कुछ ठीक होगा। यह सब हम सबको मिलकर करना होगा। विधायिका की प्रतिष्ठा से हम सब लोग जुड़े हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सदन में अच्छी बहस होनी चाहिए। बहस के दौरान विधायक अपनी मेधा का प्रदर्शन करें जिससे उसका लाभ समाज को मिल सके। हालांकि सभी विधायकों के अपने एजेंडे हैं पर अपनी बात को हम कितने अच्छे ढंग से कह सके। इसका प्रयास किया जाना चाहिए।


विधायकों को अध्ययन कार्य में अधिक रुचि दिखानी चाहिए: खन्ना

महाना ने कहा कि पहले यूपी विधानसभा के सदस्यों के प्रति अब सकारात्मक भाव पैदा हो रहा है। इस मौके पर संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि विधायकों को अध्ययन कार्य में अधिक रुचि दिखानी चाहिए। अगर सदन में तैयारी करके आयेंगे तो कार्यपालिका हम पर दबाव नहीं बना पाएगी। जिस उम्मीद से जनता ने आपको विधानसभा भेजा है उस कसौटी पर खरा उतरना हम सबकी जिम्मेदारी है।

कार्यपालिका ने विधायिका को जकड़ रखा है: रविन्द्र जायसवाल

स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने कहा कि हम सबको दलगत राजनीति से ऊपर उठकर विधायिका की बेहतरी के लिए काम करना होगा। उन्होंने कहा कि कार्यपालिका ने विधायिका को जकड़ रखा है। लेकिन अगर हम अपनी प्रतिभा का इस्तेमाल करेंगे तो जनता की बेहतरी के लिए और काम कर सकते हैं। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के संवाद कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि उनके इस प्रयास से जरूर एक दिन बदलाव आएगा।

Tags:    

Similar News